Bank Holiday July 2026: 31 की जुलाई में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा 6 दिन नहीं होगा कामकाज, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Closed In July 2026: आरबीआई ने साल 2026 के जुलाई महीने में होने वाली बैंक छुट्टियों की घोषणा कर दी है. 31 दिनों की जुलाई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. 4 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा. यहां आप छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

Bank Holiday July 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

Bank Holidays in July 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने के शुरू होने से पहले बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट जार करता है. आरबीआई ने साल 2026 के जुलाई में होने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. 31 दिन की जुलाई में छुट्टियों की भरमार है. जुलाई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में वीकली ऑफ के अलावा दूसार और चौथा शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों के त्योहार और जयंती भी शामिल हैं. 

11 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे. 25 जुलाई को महीने का चौथा शनिवार होने के चलते देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी. 5 जुलाई को रविवार, 12 जुलाई को रविवार, 19 जुलाई को रविवार और 26 जुलाई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.हालांकि छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. आपको मालूम हो कि बैंक छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. आपको जुलाई में यदि बैंक से संबंधित कोई काम है तो बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं.

जुलाई 2026 में साप्ताहिक छुट्टियों की सूची
5 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 जुलाई: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 जुलाई: चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

जुलाई 2026 में क्षेत्रीय और राज्य-स्तरीय छुट्टियां
6 जुलाई: एमएचआईपी दिवस के मौके पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.
9 जुलाई: बेहदेहिनखलाम त्योहार के अवसर पर शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा.
16 जुलाई: रथ यात्रा/कंग/हरेला के मौके पर भुवनेश्वर, देहरादून, इंफाल और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के सम्मान में शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
18 जुलाई: द्रुकपा त्शे-जी बौद्ध त्योहार के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
22 जुलाई: खारची पूजा के मौके पर अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

बैंक बंद रहने के दौरान ये काम हो सकते हैं प्रभावित
1. चेक क्लियरेंस में देरी
2. कैश जमा और निकासी (ब्रांच के जरिए)
3. डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट
4. लोन से जुड़े ऑफलाइन काम

डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक की छुट्टियों के दौरान डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. नेट बैकिंग की सुविधा 24X7 चालू रहती है. बैंक बंद रहने पर भी ग्राहक डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस और नेट बैंकिंग जैसे तरीकों के साथ वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट पर जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं.

आरबीआई हर महीने बैंक अवकाश की सूची करता है तैयार 
आपको मालूम हो कि रिजर्व बैंक के अलावा कोई भी बैंक अपने हिसाब से छुट्टी तय नहीं कर सकते. आरबीआई हर महीने बैंक अवकाश की सूची तैयार करता है. इससे तीन कैटेगरी में नोटिफाइड किया जाता है. पहला नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट हॉलिडे, दूसरा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और तीसरा बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स. राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं. यदि बैंक हॉलिडे लिस्ट के अलावा किसी और दिन बैंकों का अवकाश होता है तो आरबीआई इसके लिए अलग से सर्कुलर या नोटिफिकेशन जारी करता है.


 

Read more!

RECOMMENDED