Advertisement

Bank Holidays: त्योहारों की भरमार, इस महीने 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

अगर इस महीने आप किसी जरुरी बैंकिंग काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले छुट्टियों के बारे में जान लें. अक्टूबर महीने में पड़ रहे त्योहारों की वजह से सिर्फ 9 दिन ही काम हो पाएगा बाकी 21 दिन बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holidays in October
केतन कुंदन
  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST
  • पूरे महीने ऑनलाइन सेवाएं रहेगी जारी
  • ऑफलाइन में 9 दिन ही हो पाएगा कामकाज

अक्टूबर महीने में कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं. इसलिए इस महीने को त्योहारों का महीना भी कहा जाता है. शुरुआत में ही दुर्गा पूजा है बाद में दिवाली, छठ पूजा समेत कई और त्योहार मनाए जाएंगे. ऐसे में इस महीने छुट्टियों की भरमार रहने वाली है. और जब छुट्टियां होंगी तो बैंक भी बंद रहेगा. बता दें कि बैंकों में 21 दिनों का अवकाश रहने वाला है. ऐसे में अगर आप इस महीने किसी जरुरी काम से बैंक जाना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस किस दिन छुट्टी रहेगी ताकि आप उसके मुताबिक प्लान बना पाएं.

आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट 

रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया हर साल छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. जो छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की होती हैं उस दिन पुरे देश में बैंक बंद होता है और जो छुट्टियां क्षेत्रीय स्तर की होती है उस दिन सिर्फ उसी राज्य के बैंकों में अवकाश होता है. इसलिए आपको बता दें कि इस महीने जो 21 छुट्टियां पड़ रही हैं वो राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों को मिलाकर है. यानी पुरे देश में 21 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. यहां आपको ये भी बता दें कि ऑनलाइन सेवाएं पूरे महीने जारी रहेगी.
 

जानें कब कब है छुट्टियां

हम आपको अलग-अलग राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं. ऐसे में आपको यह समझने में आसानी होगी कि पुरे देश में किस किस दिन छुट्टी रहेगी और क्षेत्रीय स्तर पर  किस राज्य में किस दिन छुट्टी रहेगी.

  • 1 अक्टूबर शनिवार को बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग है. ऐसे में पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 2 अक्टूबर को रविवार है. इस दिन गांधी जयंती की छुट्टी भी है, इसलिए पूरे देश में अवकाश रहेगा.
  • 3 अक्टूबर को महाअष्टमी है और इस वजह से कोलकाता, पटना,अगरतला, रांची,भुवनेश्वर, गुवाहाटी और इंफाल,  में बैंक बंद रहेंगे.
  • 4 अक्टूबर को महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव है और इस अवसर पर कोलकाता, चेन्नई, अगरतला, गंगटोक, बेंगलुरु, कानपुर, कोच्चि, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, लखनऊ, शिलांग, पटना, रांची और तिरुवनन्तपुरम में छुट्टी रहेगी.
  • 5 अक्टूबर को विजय दशमी के उपलक्ष्य में पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  • 6 और 7 अक्टूबर को दुर्गा पूजा दशाईं है और इस दिन सिर्फ गंगटोक में ही छुट्टी रहेगी.
  • 8 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है और इस दिन मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी भी है. ऐसे में भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा.
  • 9 अक्टूबर को रविवार है.
  • 13 अक्टूबर को करवा चौथ है और इस दिन सिर्फ शिमला में अवकाश रहेगा.
  • 14 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी है और इस दिन जम्मू, श्रीनगर में अवकाश रहेगा.
  • 16 अक्टूबर को रविवार है.
  • 18 अक्टूबर को कटि बिहू है और इसके उपलक्ष्य में गुवाहाटी में छुट्टी रहेगी.
  • 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार है और महीने के चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है.
  • 23 अक्टूबर को रविवार है.
  • 24 अक्टूबर को काली पूजा /दीवाली / नरक चतुर्दशी है. ऐसे में गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश के बैंकों में छुट्टी है.
  • 25 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा है. ऐसे में हैदराबाद, गंगटोक ,जयपुर और इंफाल में छुट्टी है.
  • 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस है. और इस उपलक्ष्य पर जम्मू, कानपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु,लखनऊ, मुंबई, देहरादून, नागपुर, शिमला, गंगटोक और श्रीनगर में अवकाश रहेगा.
  • 27 अक्टूबर को भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली है।  इस दिन इंफाल, कानपुर, गंगटोक, लखनऊ में छुट्टी रहेगी।
  • 30 अक्टूबर को रविवार है.
  • 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है. इसके अलावा सूर्य षष्ठी/छठ पूजा  है और इस दिन रांची पटना और अहमदाबाद में अवकाश रहेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement