अप्रैल 2026 का दूसरा सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि 13 से 19 अप्रैल के बीच कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले से प्लानिंग करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी छुट्टियां रहने वाली हैं.
13 अप्रैल
13 अप्रैल 2026 को बैसाखी और अन्य क्षेत्रीय नववर्ष के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है, इसलिए कई जगह बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
14 अप्रैल
14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ-साथ महाविषुव संक्रांति, बैसाखी, तमिल नववर्ष और बोहाग बिहू जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे. इस दिन महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, तमिलनाडु और केरल सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
15 अप्रैल
15 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में बंगाली नववर्ष यानी नबाबर्षा मनाया जाएगा. इसके अलावा असम में बोहाग बिहू और केरल में विषु का पर्व भी इसी दिन पड़ रहा है. इन राज्यों में बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
16 अप्रैल
16 अप्रैल को असम में बोहाग बिहू के चलते लगातार दूसरे दिन भी बैंक बंद रहेंगे. इससे वहां बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं.
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
बैंक छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग होती हैं, इसलिए ग्राहकों को अपने क्षेत्र की छुट्टियों की जानकारी पहले से लेनी चाहिए. ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जारी रहेंगी, लेकिन शाखा से जुड़े कामों के लिए पहले योजना बनाना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें: