Best Business Ideas: नौकरी से हर महीने एक बंधी-बंधाई सैलरी आती है लेकिन बिजनेस से हर दिन आप हजारों रुपए कमाई कर सकते हैं. बिजनेस करके आप चंद दिनों में लखपति से करोड़पति बन सकते हैं. यदि आप सोच रहे हैं कि बहुत ज्यादा पैसा होने के बाद ही कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं तो ऐसी बात नहीं है. आप 5 से 7 हजार रुपए में भी बिजनेस शुरू कर रोज हजारों रुपए कमाई कर सकते हैं. हम आपको ऐसे 5 बिजनेस आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको जबरदस्त कमाई होगी है. देखते ही देखते आपकी किस्मत बदल जाएगी.
1. क्लाउड किचन
हमारे देश में इस समय फूड इंडस्ट्री बहुत ही तेजी से बढ़ रही है. बड़े-बड़े शहरों में अधिकांश लोग बाहर जाकर खाना पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं ऑनलाइन खाना का भी खूब ऑर्डर दिए जा रहे हैं. ऐसे में यदि आपको खाना बनाने का शौक है तो आप अपने इस शौक को बिजनेस में बदल सकते हैं. जी हां, आप बहुत कम पैसों से घर के किचन से ही बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आप क्लाउड किचन के जरिए हर महीने हजारों रुपए कमा सकते हैं. आज कल फूड डिलीवरी ऐप्स (Swiggy, Zomato) से यह बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. खास रेसिपी और यूनिक टेस्ट आपकी पहचान बना सकता है. आप मोबाइल रेस्टोरेंट खोल सकते हैं. आप कहीं भी भीड़-भाड़ वाले इलाके में खड़े होकर खाना बेच सकते हैं. इसमें किराए की दुकान की जरूरत नहीं होती, जिससे खर्च बहुत कम होता है. इसे डिलीवरी-ओनली रेस्टोरेंट कहते हैं.
2. अचार का बिजनेस
आप 5 हजार से 7 हजार रुपए में देसी अचार का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस को आप घर से भी चला सकते हैं. बस इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अचार बनाना आना चाहिए. आपको मालूम हो कि आजकल बाजार में आजकल अचार की खूब मांग है. आप अचार के बिजनेस से शुरू में ही हर महीने 30-40 हजार रुपए कमा सकते हैं.
3. जूस प्वाइंट और आइसक्रीम पार्लर
आप बहुत ही कम पैसों में जूस प्वाइंट और आइसक्रीम पार्लर खेल सकते हैं. इन दोनों बिजनेस में खूब कमाई है. देश में कई लोग इन बिजनेसों से अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं. आप यदि जूस की दुकान किसी कंपनी, स्कूल-कॉलेज या अस्पताल के पास खोलेंगे तो खूब चलेगी.
4. मोबाइल रिपेरिंग का बिजनेस
आपको यदि मोबाइल की अच्छी-खासी जानकारी है तो आप मोबाइल रिपेरिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस में भी अच्छी-खासी कमाई है. आप शुरुआत में ही 30-35 हजार हर महीने की कमाई कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि इसके लिए किसी बड़े दुकान की जरूरत भी नहीं पड़ती है. आप कहीं भी बाजार में चौक-चौराहों के पास मोबाइल रिपेयरिंग का काम शुरू कर सकते हैं. बिजनेस जमने के बाद आप उसे बढ़ाने के लिए सरकारी फॉर्म भी भरना शुरू कर दें. इससे ग्राहक काफी बढ़ जाएंगे.
5. सिलाई और कढ़ाई
आजकल सिलाई और कढ़ाई में खूब पैसा है. कई महिलाएं सिलाई और कढ़ाई के बिजनेस को घर से ही चला रहीं हैं और अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं. यदि आपको सिलाई-कढ़ाई का ज्ञान है तो आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस के लिए भी अधिक पैसों की जरूरत नहीं होती है. शुरुआत में घर से बिजनेस को शुरू करके बाद में सिलाई-कढ़ाई को बिजनेस को बढ़ा सकती हैं. आप इस बिजनेस को बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए मुद्रा लोन भी ले सकती हैं.