Farmer Registry: किसान भाई 31 मई तक जरूर करा लें फार्मर रजिस्ट्री, नहीं तो रुक जाएगी पीएम किसान सम्मान निधि, और योजनाओं का भी नहीं मिलेगा लाभ, जानें पूरी प्रक्रिया

PM Kisan Samman Nidhi: किसान भाई 31 मई 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री जरूर करा लें. यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि नहीं मिलेगी. यहां आप जान सकते हैं फार्मर रजिस्ट्री कराने की पूरी प्रक्रिया.

Farmer (File Photo)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

किसान भाई आपके लिए जरूरी खबर है. यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि या कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेते हैं तो एक काम आपको 31 मई 2026 तक करना है. यदि आप इस काम को नहीं करेंगे तो आपको किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि भी आपके बैंक खाते में नहीं आएगी. जी हैं, सरकार ने सभी लाभार्थी किसानों के लिए 31 मई तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) कराना अनिवार्य कर दिया है. आपको मालूम हो कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ₹2,000 की तीन समान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर ट्रांसफर की जाती है.

क्या है फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल गोल्डन कार्ड
सरकार के मुताबिक फार्मर रजिस्ट्री भविष्य में किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का मुख्य आधार बनेगी. फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों का एक डिजिटल गोल्डन कार्ड दिया जाएगा. यह कार्ड किसानों की एक यूनीक डिजिटल पहचान (ID) बन जाएगा. इससे उन्हें किसी योजना का लाभ लेने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

फार्मर रजिस्ट्री कहां और कैसे कराएं
किसान भाइयों  की सुविधा के ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों और सचिवालयों में कृषि, पंचायती राज और राजस्व विभाग की टीमें ग्राम प्रधानों के सहयोग से विशेष कैंप लगा रही हैं. यहां जाकर किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं. 

फार्मर रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज
1.
पहचान के लिए आधार कार्ड 
2. जमीन के रिकॉर्ड के लिए नई खतौनी 
3. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

इस तरह से करा सकते हैं पंजीकरण 
1.
गांव के पंचायत भवन या सचिवालय में जाकर वहां मौजूद सरकारी टीम से मुफ्त में फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण करा सकते हैं. 
2. अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर करवा सकते हैं.
3. किसान अपने मोबाइल से खुद किसान सहायक ऐप डाउनलोड करके भी 31 मई तक फार्मर रजिस्ट्री पूरी कर सकते हैं.


 

Read more!

RECOMMENDED