Advertisement

Increase Income Source: बढ़ती महंगाई में सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! तो जानें कमाई बढ़ाने के ये 5 तरीके... होती रहेगी हर महीने एक्स्ट्रा कमाई

आज के दौर में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ रही है. ऐसी में कई बार होता है कि कुछ लोग केवल सैलरी पर निर्भर रहते हैं. लेकिन इस सैलरी से सभी खर्च पूरे नहीं होते हैं. ऐसे में आज के समय में जरूरी है कि आप कुछ ऐसे इनकम के रास्ते अपनाएं जहां से बिना मेहनत आप थोड़ी एक्स्ट्रा इनकम कमा सकें.

Ways To Increase Income
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

आज के समय में महंगाई तेजी से बढ़ रही है. घर का किराया, बच्चों की फीस, राशन, बिजली का बिल और लोन की किस्त जैसे खर्च हर महीने बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में सिर्फ एक सैलरी पर डिपेंड रहना कई बार परेशानी का कारण बन सकता है. अगर नौकरी चली जाए या सैलरी मिलने में देरी हो, तो घर का बजट बिगड़ सकता है. इसलिए कमाई के दूसरे रास्ते बनाना और एमरजेंसी के लिए पैसे बचाना जरूरी है.

एमरजेंसी फंड बनाना है जरूरी

अगर आपकी कमाई का इकलौता जरिया नौकरी है, तो सबसे पहले एमरजेंसी फंड बनाएं. यह ऐसा पैसा होता है, जिसका इस्तेमाल अचानक नौकरी जाने, बीमारी या किसी जरूरी खर्च के समय किया जा सकता है. कोशिश करें कि आपके पास कम से कम 3 से 6 महीने के जरूरी खर्च के बराबर बचत हो. अगर आपकी नौकरी अस्थिर है या कर्ज ज्यादा है, तो इससे ज्यादा बचत रखना उपयोगी हो सकता है. इस पैसे को ऐसी जगह रखें, जहां जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से निकाला जा सके.

एफडी और दूसरी सेविंग स्कीम से कमाएं ब्याज

पैसों से एक्स्ट्रा कमाई करने के लिए बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), बॉन्ड और पोस्ट ऑफिस की स्कीम जैसे ऑप्शन पर सोचा जा सकता है. कुछ स्कीम में रेगुलर ब्याज मिलता है, जिससे हर महीने के खर्च में मदद मिल सकती है. लेकिन, निवेश करने से पहले ब्याज दर, पैसे निकालने के नियम, टैक्स और जोखिम को समझना जरूरी है. 

शेयर और डिविडेंड से कमाई का मौका

कुछ कंपनियां अपने मुनाफे का एक हिस्सा शेयरहोल्डर को डिविडेंड के रूप में देती हैं. इसके अलावा, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) जैसे ऑप्शन से भी रेगुलर इनकम मिल सकती है. लेकिन इनसे मिलने वाली रकम तय नहीं होती और निवेश की कीमत घट भी सकती है. इसलिए बिना जानकारी के निवेश न करें और जरूरत पड़ने पर फाइनेंशियल एक्सपर्ट की मदद लें.

अपनी स्किल से करें अतिरिक्त कमाई

अगर आपको लिखने, पढ़ाने, डिजाइन बनाने, वीडियो एडिटिंग या किसी दूसरे काम का एक्सपीरियंस है, तो खाली समय में फ्रीलांस काम कर सकते हैं. इससे नौकरी के साथ एक्स्ट्रा कमाई का मौका मिल सकता है. शुरुआत में छोटे प्रोजेक्ट लें और धीरे-धीरे अपने काम का दायरा बढ़ाएं. नौकरी करते समय कंपनी के नियमों का भी ध्यान रखें.

कमाई के दूसरे रास्ते बनाने का मतलब बिना सोचे-समझे निवेश करना नहीं है. पीयर-टू-पीयर (P2P) लेंडिंग जैसे ऑप्शन में पैसा वापस न मिलने का जोखिम हो सकता है. इसलिए किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें. अपनी बचत का सारा पैसा एक ही जगह लगाने से बचें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement