आज के समय में शेयर बाजार सिर्फ सुरक्षित निवेश का नाम नहीं, बल्कि लोग इसके जरिए कम समय में ज्यादा पैसा कमा अमीर बनना चाहते हैं. लेकिन दिक्कत ये है कि कुछ लोग मार्केट में एंटर तो करना चाहते हैं, पर उन्हें इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता. जिसके चलते उन्हें बड़ा नुकसान भी हो सकता है. लेकिन अगर सही जानकारी हो तो आप समझ के साथ शेयर मार्केट में उतर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
जब कोई कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आम लोगों से कंपनी में इंवेस्टमेंट करवाती है, तो वह अपने छोटे-छोटे हिस्से शेयरों के रूप में बेचती है. इन शेयरों को खरीदने वाला इंसान उस कंपनी में कुछ प्रतिशत का मालिक बन जाता है. शेयरों की खरीद-बिक्री जिस प्लेटफॉर्म पर होती है, उसे शेयर बाजार कहा जाता है. भारत में दो शेयर बाजार हैं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE). भारत में इन्ही दो के जरिए ट्रेडिंग की जाती है.
शेयर बाजार में कदम रखने से पहले इसकी बेसिक जानकारी होना बेहद जरूरी है. इसके लिए आपको निवेश से जुड़ी किताबें कुछ किताबों से जानकारी लेने की जरूरत है. साथ ही आप भरोसेमंद वेबसाइट्स और आर्टिकल्स की मदद से नोलेज बढ़ा सकते हैं. इससे आपको पता चलेगा कि शेयर बाजार किस तरह काम करता है और इंवेस्टमेंट करने का तरीका क्या होता है.
कई बार किताबों से ज्यादा सीख रीयल लाइफ के एक्सपीरियंस से मिलती है. इसके लिए आपको ऐसे लोगों से बात करनी चाहिए जो लंबे समय से शेयर मार्केट में एक्टिव हैं. उनके एक्सपीरियंस और गलतियों से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. शेयर मार्केट से जुड़े कई ऑनलाइन फोरम भी मौजूद हैं, वहां से भी आप नोलेज ले सकते हैं.
शेयर बाजार में सक्सेस पाने के लिए केवल इंवेस्ट करना जरूरी नहीं. आपको बाजार की चाल, आर्थिक घटनाओं और कंपनियों की परफॉर्मेंस पर भी नजर रखना जरूरी हो जाता है. रेगुलर रूप से फाइनेंस से जुड़ी खबर पढ़ने से आप समझ सकेंगे कि कौनसी कंपनी की मौजूदा हालत कैसी है और वह कैसा परफॉर्म करेगी.
शेयर मार्केट में दाखिल होने से पहले नए इंवेस्टर्स शुरुआत में वर्चुअल या पेपर ट्रेडिंग के जरिए प्रैक्टिस कर सकते हैं. इससे बिना किसी रिस्क के आपको बाजार को समझने का मौका मिलता है. जब आपको खुद पर कॉन्फिडेंस आ जाए तो किसी ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म के जरिए रीयल लाइफ शेयर मार्केट ट्रेडिंग शुरू करें.
शेयर बाजार में सक्सेस पाने का थंब रूल है कि आपको लंबे समय तक मार्केट पर नजर बनाए रखनी होती है. साथ ही कंपनियों के बारे में अच्छी तरह अपडेट रहना होता है. शुरुआत में बड़ी रकम लगाने की बजाय मजबूत कंपनियों या इंडेक्स फंड्स में छोटे निवेश से शुरुआत करें. इससे समय के साथ आपका अनुभव बढ़ेगा और निवेश संबंधी फैसले भी बेहतर होते जाएंगे.