scorecardresearch

Investment In SIP: क्या आप भी बनना चाहते हैं करोड़पति? तो ये खबर है केवल आपके लिए.. यहां करें निवेश और देखें कंपाउंडिंग का जादू

एसआईपी मार्केट में एक काफी पॉपुलर टर्म बन चुका है. कई लोग इसमें इंवेस्ट करते हैं. इसकी खास बात है कि इसमें जितना लंबे समय निवेश किया जाता है, आखिर में पैसा उतना ज्यादा ही मिलता है. कई लोग इसके जरिए करोड़पति भी बनते हैं.

AI Generated Image AI Generated Image

कई लोग सोचते हैं कि करोड़पति बनने के लिए बड़ी सैलरी या लाखों रुपए का इंवेस्टमेंट जरूरी होता है. लेकिन इंवेस्टमेंट की दुनिया में SIP इस सोच को बदल देती है. अगर आप लगातार छोटी रकम इंवेस्ट करते हैं और लंबे समय तक ऐसा करते हैं,  तो समय के साथ वही रकम एक बड़ा फंड बन सकती है. यही वजह है कि आज के समय में SIP निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर हैं.

मान लीजिए आप हर महीने 5000 रुपए की SIP शुरू करते हैं और आपके निवेश को करीब 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है. SIP कैलकुलेटर के अनुसार, ऐसे में 1 करोड़ रुपए से अधिक का फंड तैयार करने में लगभग 27 साल का समय लग सकता है. इस दौरान आप अपनी जेब से कुल करीब 16.20 लाख रुपए इंवेस्ट करेंगे, जबकि कंपाउंडिंग की ताकत से आपकी कुल संपत्ति बढ़कर लगभग 1.08 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है.

कंपाउंडिंग का जादू कैसे करता है काम?

इंवेस्टमेंट की दुनिया में कंपाउंडिंग को सबसे पावरफुल हथियार माना जाता है. इसका मतलब है कि आपको केवल निवेश की गई रकम पर ही नहीं, बल्कि पहले से मिले रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है. शुरुआत के कुछ वर्षों में निवेश की ग्रोथ थोड़ी कम दिखाई देती है, लेकिन समय बढ़ने के साथ इसका असर तेजी से दिखने लगता है. खासतौर पर आखिर के कुछ सालों में निवेश की वैल्यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है.

क्या 12 प्रतिशत रिटर्न मिलना पॉसिबल है?

लॉन्ग टर्म में कई इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने 11 से 13 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. लेकिन शेयर बाजार से जुड़े निवेश में रिटर्न कभी भी एक जैसा नहीं होता. बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन जो निवेशक धैर्य बनाए रखते हैं और SIP को जारी रखते हैं, उन्हें लंबे समय में बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.

जल्दी करोड़पति कैसे बनेंगे आप?

अगर आप 5000 रुपए के बजाय 7000 या 10000 रुपए की SIP शुरू करते हैं, तो आपका करोड़पति बनने का टारगेट जल्दी पूरा हो सकता है. इसके अलावा कम उम्र में इंवेस्ट की शुरुआत करने से कंपाउंडिंग को भी ज्यादा समय मिलता है, जिससे फंड तेजी से बढ़ता है. इसलिए जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए, उतना ही ज्यादा फायदा मिल सकता है.

(मार्केट में निवेश करने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें.)