Advertisement

Delhi Crorepati Chaatwala: मिलिए दिल्ली के इस 'करोड़पति भल्लेवाले' से, BMW से आकर ठेले पर बेचते हैं चाट

शर्माजी के ग्राहक सिर्फ आम लोग नहीं हैं, बल्कि ऑफिस जाने वाले, कॉलेज स्टूडेंट्स और बड़े व्यापारी भी उनके फैन हैं. उनके दही भल्ले पर बर्फ, क्रीमी दही और खास मसाले का कॉम्बिनेशन हर किसी को दीवाना बना देता है.

Delhi Crorepati Chaatwala
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 10 जून 2025,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST
  • 1989 में सिर्फ 2 रुपये से शुरू किया था कारोबार
  • BMW में आते हैं चाट बेचने

दिल्ली में चाट पापटी खाने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है. दिल्ली की कई ऐसी गलियां हैं जो स्ट्रीट फूड के लिए फेमस हैं. ऐसे ही दिल्ली के नेहरू प्लेस की भीड़भाड़ वाली गलियों में एक चाटवाले की दुकान है, लेकिन ये दुकान बाकियों से कुछ अलग है. यहां चाट बेचने वाले मुकेश शर्मा BMW कार से आते हैं, खुद दही फेंटते हैं और कस्टमर्स को प्यार से दही भल्ले परोसते हैं. इसी वजह से लोग उन्हें ‘करोड़पति चाटवाला’ कहते हैं.

1989 में सिर्फ 2 रुपये से शुरू किया था कारोबार
मुकेश शर्मा की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. साल 1989 में उन्होंने अपने परिवार की पुरानी दही भल्ले की रेसिपी से चाट बेचना शुरू किया. तब एक प्लेट की कीमत सिर्फ 2 रुपये थी. धीरे-धीरे स्वाद और मेहनत के बल पर उनकी दुकान चल निकली. आज उनके दही भल्ले की एक प्लेट की कीमत 40 रुपये है, लेकिन स्वाद और क्वालिटी देखकर लोग बिना सोचे खरीदते हैं.

खास स्वाद के पीछे है मेहनत और जुनून
शर्माजी की चाट की खास बात सिर्फ उसका स्वाद नहीं, बल्कि उसकी तैयारी भी है. वे हर दिन घर पर खुद दही फेंटते हैं ताकि वो क्रीमी और स्मूद हो. मसालों का मिक्स भी खुद बनाते हैं, जो उनके दही भल्ले को खास बनाता है. उनका मानना है कि "खाने में अगर दिल से मेहनत हो, तो ग्राहक खुद खिंचे चले आते हैं."

 

BMW में आते हैं चाट बेचने, फिर भी रोज लगाते हैं ठेला
भले ही मुकेश शर्मा अब करोड़ों कमा चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा. वे आज भी नेहरू प्लेस में हर दिन चाट का ठेला लगाते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि वे अब BMW कार में ताजा सामान भरकर आते हैं. उनका स्टाइल और सफाई से काम करने का तरीका उन्हें बाकी स्ट्रीट फूड वेंडर्स से अलग बनाता है.

लगती है खाने वालों की भीड़
शर्माजी के कस्टमर सिर्फ आम लोग नहीं हैं, बल्कि ऑफिस जाने वाले, कॉलेज स्टूडेंट्स और बड़े व्यापारी भी उनके फैन हैं. उनके दही भल्ले पर बर्फ, क्रीमी दही और खास मसाले का कॉम्बिनेशन हर किसी को दीवाना बना देता है. लाइनें इतनी लंबी होती हैं कि कई बार लोग इंतजार करते हुए भी खुश नजर आते हैं.

सिर्फ स्वाद नहीं, दिल भी जीतते हैं मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा की कामयाबी सिर्फ पैसे कमाने की नहीं, बल्कि लोगों का दिल जीतने की भी कहानी है. वे हर ग्राहक से मुस्कुराकर बात करते हैं और हर प्लेट को उतनी ही शिद्दत से परोसते हैं जैसे पहली बार बना रहे हों. उनका यह व्यवहार लोगों को बार-बार उनकी दुकान पर खींच लाता है. तो अगर आप भी दिल्ली के नेहरू प्लेस जा रहे हैं तो शर्माजी की दुकान पर एक बार चाट ट्राई करना न भूलें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement