Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए, इस दिन नकद में किया जाएगा भुगतान

महाराष्ट कैबिनेट की हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्मचारियों महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. इसके अलावा शिंदे सरकार ने 75 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा भी की है.

महाराष्ट्र सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए, इस दिन नकद में किया जाएगा भुगतान
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST
  • फेस्टिव सीजन से पहले कर्मचारियों को राहत
  • अगस्त में मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है. यहां कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर फैसला किया गया है. 

सीएमओ के मुताबिक, कर्मचारियों के लिए संशोधित डीए अगस्त से लागू होगा. सीएमओ की ओर से दिए एक बयान में कहा गया है कि इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता अब मूल वेतन का 34 फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा शिंदे सरकार ने 75 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा भी की है.

फेस्टिव सीजन से पहले कर्मचारियों को राहत
महाराष्ट्र सरकार ने फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाकर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. इससे राज्य के लगभग 17 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, "आज हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है." मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.

अगस्त में मिलेगा बढ़ा हुआ डीए
शिंदे ने ये भी कहा कि डीए में बढ़ोतरी अगस्त 2022 से नकद में भुगतान की जाएगी. कैबिनेट के फैसले की वजह से राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से बढ़ाकर 34 फीसद हो गया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-2022 में अपने कर्मचारियों के वेतन पर एक लाख 12 हजार 62 करोड़ रुपये खर्च किए थे. जिसे अब चालू वित्त वर्ष 2022-2023 में बढ़ाकर एक लाख 31 हजार नौ सौ 86 करोड़ करने का अनुमान है. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले वित्त वर्ष में 38 हजार 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इसके इस वित्त वर्ष में बढ़कर 45 हजार पांच सौ 12 करोड़ रुपये होने जाने का अनुमान है. 

इन राज्यों में बढ़ा है डीए
महाराष्ट्र सरकार से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में छह फीसदी का इजाफा करने का ऐलान किया था. इससे वहां के कर्मचारियों का डीए मूल वेतन का 28 फीसदी हो गया है. साथ ही गुजरात सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का डीए तीन फीसदी बढ़ाया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement