Advertisement

Akash And Shloka Ambani Baby Girl: अंबानी परिवार के घर गूंजी किलकारी, श्लोका-आकाश दोबारा बने माता-पिता

अरबपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं. श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है. कपल का पहला बच्चा पृथ्वी आकाश अंबानी का जन्म 2020 में हुआ था.

akash and shloka
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST
  • कुछ दिन पहले सिद्धिविनायक पहुंची थी श्लोका
  • आकाश-श्लोका स्कूल में साथ पढ़ते थे

अरबपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं. श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है. कपल का पहला बच्चा पृथ्वी आकाश अंबानी का जन्म 2020 में हुआ था. 

अंबानी परिवार में आई राजकुमारी

आकाश के दोस्त धनराज नाथवानी ने अंबानी परिवार में आए नए मेहमान की जानकारी दी. धनराज राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं. उन्होंने लिखा- आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्ही राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई. यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्यार लाए.

 

श्लोका मेहता को हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था. इस दौरान उनके साथ पति आकाश अंबानी, ससुर मुकेश अंबानी और बेटे पृथ्वी भी थे.

2019 में हुई थी दोनों की शादी

श्लोका मेहता ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. इवेंट में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में एंटीलिया में सात फेरे लिए थे. दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे. आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था. यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था. श्लोका मेहता हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं. श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement