Advertisement

Navratri-Diwali Business Ideas: नवरात्रि-दिवाली पर शुरू करें ये 4 बिजनेस, लागत रहेगी कम और मुनाफा होगा बंपर

त्योहार का सीजन ऐसा मौका होता है जब आप बिल्कुल कम पैसों के साथ ऐसा बिजनेस कर सकते हैं, जिसमें मुनाफा काफी होता है. दीवाली का पर्व पास ही है ऐसे में आप लोगों के लिए कई तरह के बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

त्योहारों का मौसम खुशियों के साथ कमाई का भी मौका लेकर आता है. नवरात्रि और दिवाली के समय लोग अपने घर को सजाने से लेकर पूजा का सामान, मिठाई और नए कपड़े खरीदने तक कई चीजों पर पैसे खर्च करते हैं. 

अगर इस समय आप अपना छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो यह अच्छा समय हो सकता है. खास बात यह है कि कुछ काम आप घर से भी शुरू कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कुछ आसान बिजनेस आइडिया के बारे में, जिन्हें कम लागत के साथ शुरू कर सकते हैं.

पूजा सामग्री बेचने का बिजनेस

नवरात्रि और दिवाली में पूजा के सामान की मांग बढ़ जाती है. लोग पूजा के लिए अगरबत्ती, कपूर, रोली, मौली, नारियल और दूसरी जरूरी चीजें खरीदते हैं. आप इन सामानों को एक छोटे पैक में रखकर बेच सकते हैं. इससे ग्राहकों को भी सुविधा होगी. इस काम को घर से शुरू किया जा सकता है. आप आसपास की दुकानों, कॉलोनियों और सोशल मीडिया के जरिए भी ग्राहक बना सकते हैं.

सजावटी सामान का कारोबार

दिवाली पर लोग अपने घर और दुकानों को सजाना पसंद करते हैं. इस दौरान रंगोली, तोरण, आर्टिफिशियल फूल, वॉल हैंगिंग और LED लाइट्स जैसे सामान की मांग बढ़ सकती है. आप थोक बाजार से सामान खरीदकर उसे खुदरा कीमत पर बेच सकते हैं. शुरुआत में थोड़ी मात्रा में सामान रखें.

मिठाई और गिफ्ट पैक बेचें

त्योहारों पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मिठाई और गिफ्ट देते हैं. ऐसे में मिठाई, ड्राई फ्रूट और गिफ्ट पैक का कारोबार अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप सुंदर पैकिंग में अलग-अलग बजट के गिफ्ट तैयार कर सकते हैं. साफ-सफाई और सामान की क्वालिटी का ध्यान रखना जरूरी है. इससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ सकता है.

व्रत के खाने का स्टॉल लगाएं

नवरात्रि में बहुत से लोग व्रत रखते हैं. ऐसे में साबूदाना खिचड़ी, आलू टिक्की और फलाहार जैसी चीजें बेचने का काम शुरू कर सकते हैं. अगर आपको खाना बनाना आता है, तो घर से ऑर्डर लेकर डिलीवरी भी कर सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement