दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU Election) के प्रचार को शोर थम चुका है. प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को प्रत्याशियों की ओर से प्रचार में पूरा दम लगाया गया. इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग कॉलेजों में खूब प्रचार हुआ. रोक के बावजूद भी खूब छपे हुए पर्चे उड़ाए गए. इसके बाद कॉलेज के आसपास की सड़के पर्चों से पट्टी नजर आई. उधर, किसी प्रकार का हुडदंग न हो इसको लेकर कॉलेज पर पुलिस मुस्तैद रही. प्रचार के अंतिम दिन समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.
शहीद भगत सिंह कॉलेज में जमकर हुआ प्रचार
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर शहीद भगत सिंह कॉलेज में भी प्रचार के आखिरी दिन प्रचार का खूब माहौल दिखा. प्रत्याशी छात्रों को अपने पक्ष में करने के लिए जोरदार प्रचार करते नजर आए. समर्थक अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए. खूब पर्चे उड़ाए गए. कॉलेज परिसर में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और अगर स्थिति बिगड़े तो उससे निपटा जा सके. इस दौरान छात्रों ने बताया कि चुनाव का माहौल है. अपनी-अपनी बात कर प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. अपने मुद्दों को बता रहे हैं लेकिन उन मुद्दों को सुना नहीं जाता है जैसे कि पर्चे की रोक है कि चुनाव में हाथ से लिखा हुआ पर्चा ही होगा लेकिन आप देखेंगे यहां पर पर्चे खूब उड़ाए गए.
खूब उड़ा गए पर्चे
शहीद भगत सिंह कॉलेज की छात्रा कीर्ति सिंह ने बताया कि यहां पर अटेंडेंस का मुद्दा होना चाहिए. हॉस्टल हमारे कॉलेज में होने चाहिए जो बच्चे बाहर से दिल्ली में पढ़ाई करने के लिए आते हैं, वह उसमें रह सकें. छात्र आंधी ने बताया कि सिर्फ मुद्दे उठाए जाते हैं, इसका सॉल्यूशन नहीं ढूंढा जाता है. शहीद भगत सिंह कॉलेज के छात्र शिखर द्विवेदी ने बताया कि डूसू में छपे हुए पर्चे अलाउ नहीं है लेकिन देख सकते हैं किस तरीके से पर्चे उड़ाए गए हैं. उन्होंने कहा कि जो कमेटी बनी है, उसने कहा है कि कोई भी प्रिंटेड पर्चा इस्तेमाल चुनाव में नहीं होगा लेकिन खूब इस्तेमाल हो रहा है. चुनाव में नियमों का पालन नहीं हो रहा है. मुद्दे उठ रहे हैं लेकिन सत्य निकेतन में जब बिल्डिंग गिरी उसके बाद हॉस्टल का मुद्दा उठ रहा है, पहले उठना चाहिए था. शहीद भगत सिंह कॉलेज के छात्र शाहिद ने बताया कि चुनाव का माहौल खूब है और आज आखिरी दिन खूब माहौल दिख रहा है. इसमें सबको भाग लेना चाहिए. विश्वविद्यालय में स्टूडेंट यूनियन का एक अपना काम है और जो काम एडमिनिस्ट्रेशन नहीं कर पाता वह स्टूडेंट यूनियन करता है.
देशबंधु कॉलेज के बाहर भी दिखा चुनाव का माहौल
बुधवार की दिल्ली के देशबंधु कॉलेज के बाहर भी चुनाव का माहौल देखा गया. यहां पर समर्थकों ने नारेबाजी की और अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने की मांग की. यहां पर हंगामा न हो इसको लेकर पुलिस टीम मुस्तैद दिखी. दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ ही अर्ध सैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है. बता दें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के कई अहम मुद्दे हैं जैसे सुरक्षा का मुद्दा है, इंफ्रास्ट्रक्चर का मुद्दा है, सीसीटीवी लगाने का, हॉस्टल का मुद्दा. इन तमाम मुद्दों को लेकर प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और उसी को ध्यान में रखकर छात्र अपना मतदान करेंगे. इस बार मुख्य मुकाबला हमेशा की तरह NSUI और एबीवीपी के बीच माना जा रहा है. हालांकि कई सीटों पर निर्दलीय भी लड़ाई को दिलचस्प बना रहे हैं. कांटे की टक्कर नजर आ रही है.