NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को होने वाला है. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. हवाई जहाज से पेपर भेजे जा रहे हैं. इसके साथ ही परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों क्या ले जाना है और क्या नहीं ले जाना है? ड्रेस कोड क्या होगा? इसको लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें ड्रेस कोड और परीक्षा सेंटर में ले जाने वाली चीजों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
परीक्षा केंद्र में क्या ले जा पाएंगे उम्मीदवार?
एनटीए ने एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें परीक्षा केंद्र में ले जाए जाने वाली चीजों के बारे में बताया गया. चलिए आपको बताते हैं कि परीक्षा सेंटर में क्या ले जा सकेंगे?
किन चीजों पर है बैन?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट री-एग्जाम सेंटर में कुछ चीजों को ले जाने पर बैन लगाया है. चलिए उनके बारे में बताते हैं.
नियम नहीं मानने पर क्या होगा?
एनटीए ने साफ चेतावनी दी है कि अगर किसी उम्मीदवार ने ड्रेस कोड और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन नहीं किया तो उसको परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है. इसलिए एनटीए ने सभी उम्मीदवारों से दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की है.
नीट री-एग्जाम में शामिल सभी उम्मीदवारों का परीक्षा सेंटर पर पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसमें फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन जैसे प्रोसेस शामिल है.
ये भी पढ़ें: