UPSC का यह सवाल आज भी लोगों को उलझाता है: बिना फाड़े 100 रुपये के नोट को आधा कैसे करेंगे?

संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) के इंटरव्यू में कई बार मजेदार सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे सवाल सोचने की क्षमता को परखने के लिए किए जाते हैं. यूपीएससी के इंटरव्यू में ऐसा ही एक सवाल पूछा गया था. जिसका जवाब काफी दिलचस्प था. सवाल था कि 100 रुपए के नोट को बिना फाड़े, बिना मोड़े आधा कैसे करें?

UPSC Tricky Question
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

संघ लोकसेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक होती है. इस दौरान के कठिन सवाल भी पूछे जाते हैं. यूपीएससी की इंटरव्यू में कई ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिनकी चर्चा सालों तक होती है. ये सवाल सिर्फ जानकारी के लिए नहीं, बल्कि उम्मीदवार की सोचने की क्षमता, तर्कशक्ति को जानने के लिए होता है. उम्मीदवारों से इंटरव्यू में अलग-अलग तरह के सवाल किए जाते हैं. कई सवाल इतने मजेदार होते हैं कि उनकी चर्चा आमजन में काफी समय से होती रहती है. ऐसा ही एक सवाल था, जिसे यूपीएससी इंटरव्यू में पूछा गया था, जो काफी मजेदार था और उसका जवाब भी काफी दिलचस्प है. चलिए आपको वे सवाल और उसके सवाल बताते हैं.

UPSC में पूछा गया मजेदार सवाल-
यूपीएससी इंटरव्यू के ऑफिशियल रिकॉर्ड पब्लिक नहीं किए जाते हैं. मजेदार सवाल-जवाब कैंडिडेट्स के नाम पर वायरल होते हैं. ऐसे सवाल यूपीएससी इंटरव्यू में पूछे जाते हैं. एक कैंडीडेट से पूछा गया था कि 100 रुपए के नोट को बिना मोडे और बिना फाड़े आधा कैसे किया जा सकता है?

मजेदार सवाल का जवाब-
यूपीएससी इंटरव्यू में इस तरह के सवाल उम्मीदवार के सोचने की क्षमता परखने के लिए किए जाते हैं. पहली नजर में ये सवाल काफी उलझा हुआ लगता है. लेकिन इसका उत्तर काफी आसान है. कई लोग इसका उत्तर सोचेंगे कि बिना मोड़े और बिना फाड़े नोट को कैसे आधा किया जा सकता है? इसका जवाब काफी सरल है. लेकिन जल्दी दिमाग में नहीं आता है. इस सवाल का मतलब ये नहीं है कि 100 रुपए के नोट को फाड़कर दो टुकड़े करने हैं. इस सवाल का मतलब है कि नोट की वैल्यू आधा कैसे किया जा सकता है? इस सवाल का साफ उत्तर होगा कि 100 रुपए के नोट के बदले 50 रुपए के दो नोट ले सकते हैं. इस तरह से बिना फाड़े और बिना मोड़े इस नोट की वैल्यू आधी की जा सकती है.

क्यों पूछे जाते हैं मजेदार सवाल?
इस तरह के सवाल इंटरव्यू में इसलिए पूछे जाते हैं, ताकि ये पता लगाया जा सके कि उम्मीदवार किसी समस्या को कितनी रचनात्मकता और व्यावहारिक तरीके से हल कर सकते हैं. ये समझदारी और सोच के स्तर का परीक्षण होता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED