शुभम JEE Mains में 100% नंबर लाकर बना टॉपर, गया के साथ पूरे बिहार का नाम रौशन

मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती. इसी जज्बे को साकार कर दिखाया है गया के रहने वाले शुभन ने. जानें शुभम के सफलता कैसा रहा उनका पूरा सफर.

शुभम JEE टॉपर
gnttv.com
  • गया,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

गया जिला के ब्राह्मणी घाट निवासी शिव कुमार के पुत्र शुभम कुमार ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लाकर बिहार टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. राज्य स्तर पर टॉप करने के बाद शुभम ने ऑल इंडिया रैंकिंग में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि ने पूरे इलाके में खुशी का माहौल बना दिया है.

पढ़ाई की शुरुआत से कोटा तक का सफर
शुभम कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गया के एक निजी स्कूल से शुरू हुई. दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने घर से ही पढ़ाई जारी रखी. पिछले दो वर्षों से शुभम राजस्थान के कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे. लगातार अभ्यास और अनुशासन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया.

परिवार का साथ बना ताकत
शुभम के पिता शिव कुमार गया के रमना रोड में एक हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता कंचन देवी गृहिणी हैं. शुभम अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता को देते हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया. वह अपने शिक्षकों को भी धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने पढ़ाई के दौरान उनके सभी सवालों को समझाया.

मेहनत और समर्पण की कहानी
शुभम ने बताया कि जेईई 2026 की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए उन्हें लगातार दो साल तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी. वह रोज़ 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे और कई बार यह समय 14 घंटे तक भी पहुंच जाता था. कोटा में रहकर पढ़ाई करते समय उन्हें कभी नहीं लगा कि वह किसी परेशानी में हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि जब वह कोटा पढ़ने जा रहे थे, उस समय परिवार को थोड़ी आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ा था. लेकिन बाद में हालात सुधर गए और परिवार ने उनका हौसला बनाए रखा.

(रिपोर्ट- पंकज कुमार)

ये भी पढ़ें


 

Read more!

RECOMMENDED