Himachal-Gujarat Election Result 2022: एग्जिट पोल (Exit Poll) के बाद सभी की निगाहें अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात में मतगणना पर टिकी हैं. 8 दिसंबर यानि गुरुवार को मतगणना होनी है. बता दें, हिमाचल प्रदेश में जहां 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था वहीं गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग हुई थी. चुनाव आयोग (Election Commission) गुरुवार को सुबह दोनो रिजल्ट के लि 8ए बजे से मतगणना शुरू करेगा.
रिपोर्टस के मुताबिक, हिमाचल जिसमें 68 सदस्यीय सदन है, वहां कुछ विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि, कुछ एग्जिट पोल ने जहां भाजपा को बढ़त देने की भविष्यवाणी की तो वहीं कुछ ने कांग्रेस के लिए बढ़त का अनुमान लगाया है. वहीं गुजरात में 182 सदस्यीय सदन है. एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए एक शानदार जीत की भविष्यवाणी की है. बीजेपी के 100 से अधिक सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है, जो पिछले चुनाव की तुलना में काफी अधिक है. बता दें, 2017 में बीजेपी को 99 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं.
|
रिजल्ट का दिन |
8 दिसंबर 2022 |
|
मतगणना शुरू |
सुबह 8 बजे से |
कब और कहां देख सकेंगे लाइव कवरेज
चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट - eci.gov.in पर रियल टाइम में रिजल्ट दिखाने वाला है. आधिकारिक वेबसाइट पर आप वोट की गिनती क्षेत्रवार और पार्टीवार देख सकते हैं. इसमें निर्वाचन क्षेत्रवार परिणाम सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों और उनके वास्तविक समय के वोटों के बारे में दिखाएगा. वहीं हिमाचल प्रदेश और गुजरात के नतीजों की लाइव कवरेज को आजतक और इंडिया टुडे पर भी देखा जा सकता है.
हिमाचल प्रदेश को एग्जिट पोल रिजल्ट क्या रहा?
एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की गई है. आज तक-एक्सिस माई इंडिया पोल ने 30-40 सीटों के अनुमान के साथ कांग्रेस के लिए बढ़त की भविष्यवाणी की है. वहीं बीजेपी को 24-34 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें, बीजेपी की अनुमानित सीटें सरकार बनाने के लिए जरूरी 35 सीटों से कम हैं. टुडेज चाणक्य ने भी बीजेपी और कांग्रेस को 33-33 जबकि अन्य को दो-दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.
इन दोनों के अलावा, अन्य एग्जिट पोल - सीवोटर, जन की बात, पीमार्क, टाइम्स नाउ-ईटीजी, जी न्यूज-बीएआरसी - ने 32 से 40 सीटों के अनुमान के साथ बीजेपी को बढ़त दी है.
हिमाचल प्रदेश का एग्जिट पोल रिजल्ट क्या रहा?
साथ ही गुजरात को लेकर हुए कई एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी लगातार 7वीं बार रिकॉर्ड जीत के लिए तैयार है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने 46 प्रतिशत से अधिक वोटों के साथ 129-151 सीटों की भविष्यवाणी की है. अगर यह संख्या सही रहती है तो गुजरात के इतिहास में बीजेपी की यह सबसे बड़ी जीत होगी. वहीं कांग्रेस की केवल 16-30 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है. एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, आप को 20 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 9-21 सीटें जीतने की उम्मीद है.