बंगाल में बीजेपी को भारी बहुमत, टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में TMC को कितनी सीटें?

टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी को भारी बहुमत मिल सकता है. बीजेपी को 192 सीटें मिल सकती हैं. जबकि टीएमसी गठबंधन को 100 सीटें मिलने की संभावना है. एग्जिट पोल के मुताबिक सूबे में बीजेपी को 48 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.

Exit Poll
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल ने सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी है. इस बीच टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल सामने आया है. इस एग्जिट पोल ने बीजेपी के लिए गुड न्यूज दे दी है. एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक सूबे में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है. बीजेपी को प्रचंड जीत मिलती दिख रही है. इस एग्जिट पोल में टीएमसी को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है. आपको बता दें ये कि एग्जिट पोल के नतीजे हैं. असली नतीजे 4 मई को सामने आएंगे.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की आंधी-
टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी को 192 सीटें मिलने का अनुमान है. इसमें 11 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं. जबकि टीएमसी गठबंधन के खाते में 100 सीटें जाती दिख रही हैं. टीएमसी गठबंधन को 11 कम या ज्यादे सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं.

बीजेपी को कितना वोट?
एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 48 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. इसमें 3 फीसदी की कमी या अधिकता हो सकती है. जबकि टीएमसी के खाते में 38 फीसदी वोट जाता दिख रहा है. सूबे में अन्य के खाते में 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.

तमिलनाडु में किसकी सरकार?
टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने का अनुमान है. डीएमके गठबंधन को 125 सीटें मिल सकती हैं. इसमें 11 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं. एआईएडीएमके के खाते में 45 सीटें जा सकती हैं. इसमें 11 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं. एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को 63 सीटें मिल सकती हैं. इसमें 11 सीटें कम या ज्यादे होने का अनुमान है.

एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में डीएमके को 39 फीसदी मिल सकता है. जबकि एआईएडीएमके के खाते में 27 फीसदी वोट जा सकता है. टीवीके को 30 फीसदी वोट मिल सकता है. अन्य के खाते में 4 फीसदी वोट जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED