Advertisement

मनोरंजन

OTT Release This Week: 'भूल चूक माफ' से लेकर 'छल कपट' तक! इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये 5 दमदार फिल्में और सीरीज

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 06 जून 2025,
  • Updated 11:52 AM IST
1/6

इस वीक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हुई हैं. अगर आप भी इस वीकेंड बिंज-वॉच करने के लिए कुछ नया ढूंढ रहे हैं तो यहां लिस्ट देख सकते हैं.

2/6

छल कपट: द डीसप्शन
ओटीटी-जी5

'छल कपट: द डीसप्शन' एक नई मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जो 6 जून को जी5 पर रिलीज़ हुई है. यह कहानी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शादी समारोह के दौरान हुई एक संदिग्ध मौत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिससे पुलिस जांच शुरू होती है. इसमें श्रिया पिलगांवकर, काम्या अहलावत जैसे सितारें हैं.

3/6

प्रीडेटर
ओटीटी-जियो हॉटस्टार

'Predator: Killer of Killers' एक नई एनिमेटेड फिल्म है, जो JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म 'Predator' फ्रेंचाइज़ की पहली एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें तीन ऐतिहासिक योद्धाओं की कहानियां दिखाई गई हैं.

4/6

पथ
ओटीटी-ManoramaMAX

'पथ' एक मलयालम फिल्म है, जिसका निर्देशन जिथिन इसाक थॉमस ने किया है. यह फिल्म 6 जून 2025 से मनोरमा मैक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. इसकी कहानी एक फिल्म एडिटर की है, जो एक रहस्यमय अफ्रीकी सॉन्ग की उत्पत्ति की खोज में निकलता है.

5/6

भूल चूक माफ
ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. 'भूल चूक माफ' की कहानी बनारस के एक छोटे शहर के लड़के रंजन की है, जो सरकारी नौकरी पाने के बाद अपनी प्रेमिका तितली से शादी करना चाहता है लेकिन भगवान शिव से की गई एक कसम तोड़ने के बाद वह मुश्किल में फंस जाता है. 

6/6

स्ट्रॉ
ओटीटी- नेटफ्लिक्स 

Straw नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. कहानी एक सिंगल मदर की है, जो अपनी बीमार बेटी की देखभाल करते हुए समाज की उपेक्षा और कठिन परिस्थितियों का सामना करती है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement