Advertisement

मनोरंजन

हजारों क्रिस्टल्स से सजी साड़ी पहनकर मेट गाला में पहुंचीं Isha Ambani, देखिए अंबानी परिवार की बेटी का ग्लैमरस Look

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2023,
  • Updated 4:21 PM IST
1/5

मेट गाला-2023 में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट के अलावा अंबानी खानदान की इकलौटी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने भी शिरकत की. ईशा इवेंट में लीडिंग फैशन डिजाइनर नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग के साथ पहुंची थीं.

2/5

मुकेश अंबानी के बेटी ईशा का ग्लैमरस लुक देख सभी की निगाहें उनपर आकर थम गईं. उन्होंने इस मेगा इवेंट के लिए ब्लैक सिल्क साड़ी गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया. उनके इस गाउन को हजारों क्रिस्टल और मोतियों से सजाया गया था.

3/5

ऑल ब्लैक अंदाज में ईशा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं. ईशा की ब्लैक सैटिन गाउन पर सिल्वर क्रिस्टल का वर्क किया गया था, जो उनकी ड्रेस को ग्लैम लुक दे रहा था.

4/5

ईशा ने इसके साथ मैच करता हुआ नेकलैस, ब्रेसलेट, ईयररिंग और क्लच (पर्स) भी कैरी किया. ईशा की इस ड्रेस को खास तौर पर डिजाइन कराया गया है. ईशा ने अपने लुक से वहां हर किसी का ध्यान खींच लिया.

5/5

ईशा के विंटेज डॉल बैग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.  इस लग्जरी बैग की कीमत ऑफिशियल 24,97,951.30 रुपए बताई गई है. ब्लैक ड्रेस में ईशा के ग्लैमरस लुक ने बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस की चमक को फीका कर दिया. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement