मनोरंजन

इस वीकेंड OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, एक्शन से लेकर रोमांस तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 08 मई 2026,
  • Updated 10:54 AM IST
1/5

अगर आप वीकेंड पर घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह शुक्रवार आपके लिए खास रहने वाला है. 8 मई 2026 को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, रोमांस, म्यूजिक और थ्रिल से भरपूर नए टाइटल रिलीज हो रहे हैं.
 

2/5

Lukkhe

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही Lukkhe म्यूजिक और एक्शन से भरपूर कहानी है. फिल्म की कहानी चंडीगढ़ के अंडरग्राउंड म्यूजिक सीन के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दो उभरते रैपर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है. धीरे-धीरे यह प्रतिस्पर्धा जुनून और टकराव में बदल जाती है. खास बात यह है कि इस फिल्म से मशहूर भारतीय रैपर किंग एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं.

3/5

My Royal Nemesis

नेटफ्लिक्स पर आने वाली कोरियन सीरीज My Royal Nemesis फैंटेसी, रोमांस और ड्रामा का शानदार मिश्रण है. कहानी जोसॉन युग की एक निर्दयी पत्नी कांग डैन-शिम की है, जो मौत को मात देकर आज के सियोल में एक संघर्ष कर रही अभिनेत्री के शरीर में जागती है. नई दुनिया में खुद को ढालने के दौरान उसकी मुलाकात एक अमीर लेकिन भावनात्मक रूप से दूर रहने वाले बिजनेसमैन चा से-ग्ये से होती है.

4/5

Citadel Season 2

इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो पर Citadel Season 2 भी स्ट्रीम हो चुका है. यह लोकप्रिय स्पाई थ्रिलर सीरीज मेसन केन और नादिया सिन्ह की कहानी को आगे बढ़ाती है. दोनों एजेंट्स इस बार खतरनाक संगठन मैन्टिकोर से मुकाबला करते नजर आएंगे, जो दुनिया पर नियंत्रण करने की साजिश रच रहा है. एक्शन और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज वीकेंड का शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है.

5/5

डकैत

Dacoit एक दमदार एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में हरिदास नाम का एक फरार कैदी अपनी पूर्व प्रेमिका सरस्वती से बदला लेने निकलता है. उसे लगता है कि सरस्वती ने जातिगत कारणों से उसके साथ धोखा किया था. लेकिन कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं और धीरे-धीरे पुराने राज खुलते हैं. फिल्म में एक्शन के साथ इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा.

लेटेस्ट फोटो