Advertisement

मनोरंजन

Weekend Binge Watch: इस वीकेंड अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल करें OTT पर रिलीज हुई ये फिल्में और सीरीज

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2024,
  • Updated 2:39 PM IST
1/6

वीकेंड आ चुका है ऐसे में लोग घर बैठे मनोरंजन का जरिया तलाशने लगते हैं. जो लोग ओटीटी पर अच्छे कंटेंट की तलाश में हैं उनके लिए हम लेकर आए हैं बिंज वॉच सीरीज..

2/6

थाई मसाज
अगर आप वीकेंड में कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर थाई मसाज देख सकते हैं. ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में बुजुर्गों की उन दबी इच्छाओं के बारे में बात की गई है, जिस पर कोई ध्यान नहीं देता. फिल्म में गजराज राव लीड रोल में हैं. 

3/6

गांठ- जमना पार
बुराड़ी कांड पर बनी वेब सीरीज गांठ- जमना पार भी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस मास सुसाइड केस जिसने पूरे देश को झकझोर कर रखा दिया था. पुलिस को जब घर में डायरी मिली जिससे इस केस में एक नया मोड़ आ गया. इस सीरीज में मानव विज, मोनिका पंवार, सलोनी बत्रा, गोपाल दत्त, राजेश तैलंग, नावेद असलम, श्रवण बोराना, सिद्धार्थ भारद्वाज और नेहा अय्यर जैसे सितारे हैं.

4/6

अरनमनई 4
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की फिल्म 'अरनमनई 4' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये हॉरर कॉमेडी फिल्म एक मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी बहन की रहस्यमय मौत के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

5/6

कोटा फैक्ट्री 3
टीवीएफ की कोटा फैक्ट्री का तीसरा सीजन Netflix पर स्ट्रीम हो चुका है. इसमें वैभव और उसके दोस्तों की जर्नी दिखाई गई है, जो राजस्थान के कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं. मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान और रेवती पिल्लई इस शो का हिस्सा हैं. 'कोटा फैक्ट्री' 2019 में रिलीज हुई थी, वहीं इसका दूसरा सीजन 2021 में आया था.

6/6

बैड कॉप
बैड कॉप पुलिस-विलेन पर आधारित इस अपकमिंग ड्रामा में गुलशन देवैया और अनुराग कश्यप लीड रोल में हैं. इस सीरीज में अनुराग कश्यप विलेन के किरदार में हैं. इसके अलावा बैड कॉप में गुलशन देवैया का डबल रोल है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement