अप्रैल के दूसरे हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. इस हफ्ते दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. सुपरहीरो ड्रामा से लेकर क्राइम कॉमेडी, सर्वाइवल थ्रिलर और देसी ड्रामा तक, हर तरह का कंटेंट आपके वॉचलिस्ट में जगह बनाने को तैयार है. तो चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते की बड़ी OTT रिलीज के बारे में.
द बॉयज सीजन 5
प्राइम वीडियो पर 8 अप्रैल को रिलीज हो रहा ‘द बॉयज़’ का पांचवां और अंतिम सीजन काफी चर्चा में है. इस बार कहानी और भी डार्क हो गई है. होमलैंडर की ताकत बढ़ चुकी है और दुनिया पर उसका खतरा मंडरा रहा है. ह्यूगी, मदर्स मिल्क और फ्रेंची कैद में हैं, जबकि स्टारलाइट विरोध की तैयारी कर रही है. वहीं बुचर एक खतरनाक वायरस के साथ वापसी करता है.
बिग मिस्टेक्स
नेटफ्लिक्स पर 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली ‘बिग मिस्टेक्स’ एक क्राइम कॉमेडी सीरीज है. कहानी दो भाई-बहन की है जो अपनी दादी की मदद करने की कोशिश में एक बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं. एक चोरी हुए गहने की वजह से उनका सामना अपराध की दुनिया से हो जाता है. सीरीज में ह्यूमर और सस्पेंस का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा.
थाई किझावी
10 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही यह तमिल फिल्म एक ग्रामीण कहानी पर आधारित है. इसमें एक सख्त महिला साहूकार की कहानी दिखाई गई है, जो बीमार पड़ने के बाद अपने बेटों को फिर से एक साथ लाती है. लेकिन हर बेटे की नजर उसकी छिपी हुई संपत्ति पर होती है.
तू या मैं
नेटफ्लिक्स पर 10 अप्रैल को आने वाली यह फिल्म एक अलग तरह की थ्रिलर है. कहानी दो युवाओं की है जो एक खाली स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं. इस खतरनाक स्थिति में उनकी जंग जिंदगी और मौत के बीच चलती है. फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी नया और रोमांचक है.
ओ रोमियो
प्राइम वीडियो पर 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली ‘ओ रोमियो’ एक क्राइम ड्रामा है. 90 के दशक के मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में एक खतरनाक हत्यारे और बदले की आग में जलती महिला की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में रोमांस और एक्शन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: