scorecardresearch

अवॉर्ड शो में हुई थी बेइज्जती...अब राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, कहा- डॉलर ऊपर हो या नीचे देना तो इंडिया में ही है

एक सेगमेंट के दौरान शो के होस्ट ने राजपाल यादव के कथित वित्तीय मामले का जिक्र करते हुए कहा, 'राजपाल भईया, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं.' इस टिप्पणी ने माहौल को अचानक गंभीर बना दिया.

Salman Khan, Rajpal Yadav Salman Khan, Rajpal Yadav

एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़े एक कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं. इस मुश्किल दौर में फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने खुलकर उनका साथ दिया और मदद भी की है. लेकिन अब एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उनसे जुड़ा वही मामला मजाक का विषय बन गया है. कॉमेडी के नाम पर उनके लीगल केस को मंच पर उछाला गया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 

क्या था पूरा मामला?
यह घटना उस समय हुई जब मंच पर एक सेगमेंट के दौरान होस्ट ने राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले का जिक्र करते हुए कहा, 'राजपाल भईया, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं.' इस टिप्पणी ने माहौल को अचानक गंभीर बना दिया.

राजपाल यादव इस कमेंट पर कुछ क्षणों के लिए चौंकते हुए नजर आए, लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखते हुए मुस्कुराकर जवाब दिया, 'मसला तो सुन लो एक बार, मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं.' उनका यह शांत जवाब कई लोगों को प्रभावित कर गया. राजपाल ने भले ही इस तंज को हंसते हुए लिया हो, लेकिन सलमान खान ने ट्वीट कर ये जाहिर कर दिया है कि उन्हें ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी है.

सोशल मीडिया पर बंटी राय
घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कुछ यूजर्स ने इस टिप्पणी को असंवेदनशील और अनुचित बताया, खासकर एक सार्वजनिक मंच पर इस तरह के निजी मुद्दे उठाने को लेकर सवाल उठाए गए. वहीं, कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में कही गई बात बताते हुए बहस को संतुलित करने की कोशिश की.

सलमान खान ने पोस्ट कर किया सपोर्ट
विवाद बढ़ने के बाद अभिनेता सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में सामने आकर बयान दिया, जिसने इस मुद्दे को और भी चर्चा में ला दिया. सलमान ने कहा, 'राजपाल भईया, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो.'

उन्होंने आगे यह भी कहा कि 'ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है.' सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए राजपाल यादव को भरोसा दिलाया कि उनके टैलेंट और अनुभव की वजह से इंडस्ट्री में उन्हें हमेशा काम मिलता रहेगा. 

हालांकि राजपाल यादव ने वीडियो जारी कर फैंस को कहा है कि अवॉर्ड शो की बात मजाक और अलग बातचीत का हिस्सा थी..इसकी वजह से किसी को ट्रोल न किया जाए.

अवॉर्ड्स में धुरंधर का दबदबा
स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में फिल्म 'धुरंधर' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 अवॉर्ड अपने नाम किए और रात की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी.