बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का मसूरी के एक होटल से पहला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री और राशि खन्ना भी दिखाई दे रही हैं. दोनों की मौजूदगी सामने आने के बाद उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. वीडियो में अक्षय कुमार और राशि खन्ना होटल के गार्डन में खड़े नजर आ रहे हैं.
दरअसल, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड में हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार अक्टूबर में देहरादून पहुंचे थे. इसके बाद वह राजपुर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. वहीं, सूत्रों ने बताया था कि अभिनेता देहरादून में डीआईटी कॉलेज के पास बने एक निजी विला में ठहरे हैं. अब मसूरी के होटल से उनका वीडियो सामने आने के बाद फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, होटल में अक्षय कुमार और राशि खन्ना की मौजूदगी को लेकर सामने आई जानकारी के बीच फिल्म की शूटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर लोगों की नजर बनी हुई है.
होटल परिसर में वीडियो शूट करने की चल रही तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, होटल परिसर में फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शूट किया जाना है. इसके लिए तैयारियां चल रही हैं. इसी सिलसिले में अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना की मौजूदगी सामने आई है. वीडियो में दोनों होटल के गार्डन में नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद अक्षय कुमार की आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है.
गाने की शूटिंग में राशि खन्ना और विद्या बालन भी शामिल
जानकारी के अनुसार, गाने की शूटिंग में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री राशि खन्ना और विद्या बालन भी शामिल हो सकती हैं. हाल ही में अक्षय कुमार और राशि खन्ना को मसूरी के प्रसिद्ध माल रोड और लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग करते हुए भी देखा गया है. मसूरी के होटल से सामने आए इस वीडियो ने फिल्म की शूटिंग को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है. अक्षय कुमार के साथ राशि खन्ना की मौजूदगी और मसूरी में शूटिंग की जानकारी के बाद उनकी आगामी फिल्म से जुड़ी गतिविधियां चर्चा में हैं.
(इनपुट- सागर शर्मा)
ये भी पढ़ें