Advertisement

‘50 शेड्स ऑफ घुमा-घुमा कर मारूंगी' आपने देखा?... आवेज दरबार से लेकर रुपाली गांगुली, सब ने बनाया इस पर रील

सोशल मीडिया पर कोई भी रील धड़ल्ले से वायरल होती है. क्या आपने इस ऑडियो पर रील बनाया?

घुमा-घुमा कर मारूंगी वायरल रील
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST
  • वायरल हो रहा अनुपमा का क्लिप
  • आवेज दरबार का ने भी बनाया वीडियो

टीवी की दुनिया में अगर किसी शो ने लगातार दर्शकों का ध्यान बांधे रखा है, तो वह है अनुपमा. हाल ही में इस सीरियल का एक वीडियो और उससे जुड़ा डायलॉग “घुमा-घुमा कर मारूंगी” सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. इस लाइन के अलग-अलग एक्सप्रेशंस और अंदाज ने लोगों को इतना पसंद आया कि देखते ही देखते लोग इस ऑडियो पर मजेदार अंदाज में रील्स बनाने लगे.

इस रील के दौड़ में कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने ने भी मजेदार अंदाज में इस ऑडियो पर रील बनाया. इस रील पर अब तक लगभग 65 लाख व्यूज हैं और लगभग 3.5 लाख लाइक्स हैं. जिस अंदाज में उन्होंने ये रील शूट किया है, वह अनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 


एक यूजर ने सीरियल का क्लिप काट कर लिखा ‘50 शेड्स ऑफ मारूंगी.’ जिसपर लोग मजेदार कमेंट लिख रहे हैं. 

वहीं इस सीरियल की अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने खुद भी इस सीरियल का क्लिप शेयर करते हुए लिखा “कभी मन किया है किसी के साथ ऐसा करने का?” इस क्लिप को देख कर लोग रुपाली गांगुली के एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. 


आज के डिजिटल दौर में कंटेंट वायरल होने में देर नहीं लगती. अनुपमा का यह वीडियो भी उसी का उदाहरण है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई क्रिएटर्स इस ऑडियो पर अपनी-अपनी रील बना चुके हैं. कोई इसे मजाकिया अंदाज में पेश कर रहा है, तो कोई इसे रोजमर्रा की जिदगी से जोड़कर दिखा रहा है. यही वजह है कि यह ट्रेंड हर उम्र के लोगों तक पहुंच गया.
 

 

ये भी देखें 

ये भी देखें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement