Advertisement

इन्फिडेलिटी को सपोर्ट करती है पति पत्नी और वो 2? ट्रोलिंग के बीच आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

आयुष्मान ने बताया कि वह अब ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनते हैं जिन्हें पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके. उन्होंने कहा, मैं एक फैमिली मैन हूं, इसलिए ऐसी फिल्में करना चाहता हूं जो मेरे बच्चे भी देख सकें.

PATI PATNI AUR WOH 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST
  • फैमिली एंटरटेनर है पति-पत्नी और वो 2
  • 15 मई को रिलीज होगी कॉमेडी फिल्म

आयुष्मान खुराना ने अपने आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो 2 को फैमिली फिल्म बताया है. दरअसल टीजर रिलीज के बाद फिल्म पर इन्फिडेलिटी यानी शादी के बाहर रिश्तों को बढ़ावा देने का आरोप लगा था. अब ट्रेलर लॉन्च के दौरान आयुष्मान खुराना ने इन आरोपों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि फिल्म को गलत तरीके से समझा जा रहा है.

फिल्म में नहीं है कोई अफेयर
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान ने साफ कहा कि फिल्म एक हल्की-फुल्की कॉमेडी है. उन्होंने अपने किरदार प्रजापति पांडे के बारे में बताते हुए कहा, 'यह कहानी चार किरदारों के बीच चल रही परिस्थितियों पर आधारित है. मेरा किरदार पूरी तरह ग्रीन फ्लैग है और उसका नैतिक पक्ष बिल्कुल साफ है.'

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे लगे कि उनका किरदार किसी अफेयर में है. यह सिर्फ एक कॉमेडी ऑफ एरर्स है, जिसमें गलतफहमियों से आप हंसने पर मजबूर हो जाते हैं.

फैमिली एंटरटेनर है फिल्म
आयुष्मान ने यह भी बताया कि वह अब ऐसे प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिन्हें पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके. उन्होंने कहा, 'मैं एक फैमिली मैन हूं और चाहता हूं कि मेरे बच्चे भी मेरी फिल्में देख सकें. मैंने अपने बच्चों को इस फिल्म का एडिट दिखाया और उन्हें यह बहुत पसंद आई.'

बच्चों की प्रतिक्रिया ही उनके लिए सबसे बड़ा पैमाना है. अगर बच्चे फिल्म का आनंद लेते हैं, तो वह अपने आप में एक व्होलसम फैमिली फिल्म बन जाती है. उन्होंने भरोसा जताया कि दर्शकों को यह फिल्म हल्की-फुल्की और मनोरंजक लगेगी.

आयुष्मान के साथ नजर आएंगी सारा और रकुल
फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. इसमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, आयशा रजा और दुर्गेश कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह फिल्म 2019 में आई पति पत्नी और वो का सीक्वल है.

15 मई को रिलीज होगी फिल्म
टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement