
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut
अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की. कंगना ने बताया कि ये वही फोटोशूट है जिसने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी. आज भले ही कंगना इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद साधारण थी.
गैंगस्टर में मिला था रोल
कंगना ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोर्टफोलियो फोटोशूट शेयर किया, जिसे फोटोग्राफर जतिन कंपानी ने शूट किया था. इसी पोर्टफोलियो के जरिए उन्हें फिल्म गैंगस्टर में 'सिमरन' का रोल मिला था. कंगना ने लिखा कि यही शूट उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई.
पहली फिल्म रही थी सुपरहिट
साल 2006 में रिलीज हुई गैंगस्टर को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इस फिल्म में कंगना के साथ इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी नजर आए थे. पहली ही फिल्म में कंगना के अभिनय को काफी सराहा गया और उन्होंने साबित कर दिया कि वह लंबी रेस की खिलाड़ी हैं.

कई सुपरहिट फिल्म देकर क्वीन बनीं कंगना
इसके बाद कंगना ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और कई यादगार किरदार निभाए. फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी जैसी फिल्मों के लिए उन्हें चार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. उनकी फिल्म Tanu Weds Manu 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली उनकी पहली फीमेल-लीड फिल्म बनी.
फिल्मों के अलावा कंगना अब राजनीति में भी सक्रिय हैं. साल 2024 में वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद बनीं. हाल ही में वह Emergency में नजर आई थीं, जो उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है. आने वाले समय में कंगना इंटरनेशनल प्रोजेक्ट Blessed Be the Evil में भी दिखाई देंगी.