'हां, मैं शादीशुदा हूं!' ईशा रिखी ने बादशाह संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने पर भी खोला राज

हाल ही में ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक 'सवाल-जवाब' (Q&A) सेशन रखा. यहां फैंस ने उनसे निजी जिंदगी और बादशाह से जुड़े सवालों की झड़ी लगा दी. सबसे बड़ा सवाल यह था कि शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो क्यों नहीं करते? इसपर ईशा ने जबाव देते हुए अपनी और बादशाह की रोमांटीक फोटो शेयर की.

Badshah with Isha Rikhi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी और रैपर-सिंगर बादशाह की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, लेकिन अब तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी. अब ईशा रिखी ने खुद अपनी शादी को स्वीकार करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

फैंस के सवालों के बीच आया बड़ा खुलासा
हाल ही में ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर 'सवाल-जवाब' सेशन रखा. इस दौरान फैंस ने उनसे निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे. सबसे ज्यादा चर्चा उस सवाल की रही जिसमें एक यूजर ने पूछा कि शादी के बाद भी वह और बादशाह एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो क्यों नहीं करते. इस सवाल पर ईशा ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अब उन पर इन सवालों की बाढ़ आ चुकी है. लोग लगातार पूछ रहे हैं कि क्या उनकी शादी हो गई है, क्या उन्होंने बादशाह से शादी की है और दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते.

इस सवाल पर उन्होंने जबाव देते हुए कहा, 'हां, मैं शादीशुदा हूं' ईशा ने आखिरकार साफ शब्दों में कहा कि वह शादीशुदा हैं. इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो न करने की वजह उनके पति यानी बादशाह को बतानी चाहिए. उन्होंने बादशाह को टैग करते हुए लिखा कि दर्शकों के कुछ सवाल हैं और उनके जवाब जल्द से जल्द दिए जाने चाहिए. ईशा का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

फोटो को लेकर भी दिया जवाब
एक अन्य यूजर ने पूछा कि उन्होंने अपने पति बादशाह के साथ कोई तस्वीर क्यों पोस्ट नहीं की है. इस सवाल का जवाब ईशा ने शब्दों में नहीं दिया, बल्कि एक तस्वीर शेयर करते हुए दिया. शेयर की गई तस्वीर में ईशा और बादशाह बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. फोटो सामने आते ही फैंस ने दोनों को शादी की शुभकामनियां देना शुरू कर दिया.

सास ने सबसे पहले खोला था राज
दिलचस्प बात यह है कि बादशाह और ईशा की शादी की तस्वीरें सबसे पहले ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. इसके बाद शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए थे. वायरल तस्वीरों में बादशाह भूरे रंग के कुर्ते और पगड़ी में दिखाई दिए थे, जबकि ईशा लाल रंग के पारंपरिक पंजाबी सूट में वरमाला पहने नजर आई थीं.

हालांकि काफी समय से चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच अब ईशा रिखी ने खुद स्वीकार कर लिया है कि वह शादीशुदा हैं. हालांकि, दोनों की लव स्टोरी और शादी से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी भी फैंस को मिलने बाकी हैं, जिनका इंतजार अब सभी को है.
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED