स्टेज पर थे भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, भीड़ हो गई बेकाबू, टेबल और कुर्सियां फेंकने लगे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, Video Viral

उत्तर प्रदेश के बलिया में भोजपुरी सिंगर और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह के कार्यक्रम में बवाल हो गया. पवन सिंह एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी. इसी बीच टेबल और कुर्सियां फेंकी जाने लगी. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और फैंस को काबू किया.

Singer Pawan Singh
gnttv.com
  • बलिया,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और बिहार से बीजेपी एमएलसी पवन सिंह के एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गए थे. इस दौरान बड़ा बवाल हो गया. प्रोग्राम में भारी हंगामा मच गया. भीड़ बेकाबू हो गई. लोगों ने टेबल और कुर्सियां तोड़ दी. जब मामला बिगड़ने लगा तो पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.

पवन सिंह के प्रोग्राम में पंगा-
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के नगरा कस्बे में आयोजित एक निजी बर्थडे पार्टी के कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पहुंचे थे. इस दौरान उनको देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई. कार्यक्रम में बड़ा बवाल हो गया. चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां और टेबल फेंकने लगे.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज-
जब हंगामा बढ़ने लगा और काबू से बाहर हो गया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने लोगों को लाठियों से पीटा. जिसकी वजह से भगदड़ जैसा माहौल हो गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. पुलिस के लाठीचार्ज में कई फैंस को चोट भी आई. एक फैन के सिर से खून निकलने लगा.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-
सोशल मीडिया पर पवन सिंह के प्रोग्राम का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें फैंस की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. चारों तरफ फैंस ही फैंस दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच फैंस एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगते हैं. पुलिस समझाने की कोशिश करती है. लेकिन बवाल बढ़ने लगता है. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया.  वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस लाठीचार्ज कर रही है. लोग इधर-उधर भाग रहे हैं. लोग दौड़कर कार्यक्रम के पंडाल से बाहर भाग रहे हैं.

कार्यक्रम में भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन भी मौजूद थे. हालांकि जल्द ही एक्टर रवि किशन स्टेज से चले गए. इसके बाद पवन सिंह ने गाना गाया और ठुमके लगाए.

क्या कहना है घायल का?
वायरल वीडियो में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. जिसमें वो घायल हो गए. एक घायल व्यक्ति का कहना है कि वो पवन सिंह को देखने आया था और चुपचाप खड़ा होकर देख रहा था. पुलिस ने सबको दौड़ाकर पीटा है.

(अनिल अकेला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED