Comedian Controversy
Comedian Controversy
इन दिनों कॉमेडियन लगातार मुसीबत में फंसते जा रहे हैं. अभी प्रणित मोरे का विवाद थमा भी नहीं था कि मर्दों के प्राइेट पार्ट पर कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज का पुराना जोक वायरल हो रहा है. कॉमेडियन की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. कई कॉमेडियन को अपनी कॉमेडी की जवह से कानूनी दांव-पेच का सामना करना पड़ रहा है. चलिए आपको हाल में कानूनी शिकंजे में आए कॉमेडियन के बारे में बताते हैं.
प्रणित मोर-
कॉमेडियन प्रणित मोरे अपने दो अश्लील वीडियो की वजह से विवादों में घिर गए हैं. एक वीडियो में वो 370 रुपए वाली बिरयानी और डेट को लेकर टिप्पणी थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना हुई. मोरे पर लिंगभेद का आरोप लगाया गया. जबकि दूसरे वीडियो में मोरे के सामने एक दर्शक डॉ. सेजल पवार ने मुर्दे के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी की थी. इसके बाद प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
समय रैना-
समय रैना ने यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक मजाक किया था, जो राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था. देशभर में रणवीर और समय रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की कराई गई थी. इसकी वजह से समय रैना को अपने चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे. दोनों ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी.
मुनव्वर फारुकी-
मुनव्वर फारुकी को साल 2021 में मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. फारुकी पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था. फारुकी एक महीने से ज्यादा समय तक हिरासत में रहे थे.
कुणाल कामरा-
कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर अपने विचारों की वजह से विवाद में रहते हैं. मार्च 2025 में एक एपिसोड में उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति का मजाक उड़ाया था और एक अज्ञात व्यक्ति को गद्दार कहा था. इसे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष के तौर पर लिया गया. इसके बाद शिवसेना ने कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. मुंबई में खार में शो के स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई.
तन्मय भट-
कॉमेडियन तन्मय भट की एक कॉमेडी शो में अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर काफी आलोचना हुई थी. उनके खिलाफ शिकायतें भी दर्ज कराई गई थी. तन्मय के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी. साल 2017 में पीएम मोदी पर बनाए गए एक मीम को लेकर भी एफआईआर दर्ज की गई थी.
ये भी पढ़ें: