आजकल टीन ड्रामा ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रखा है. चाहे आपको किसी लड़की की प्रोफेशनल जर्नी देखनी हो, या कोई टीन रोमांटिक कहानी चाहिए हो, या कॉलेज लाइफ का ड्रामा, आजकल आपको OTT पर सब कुछ ऑनलाइन मिल जाएगा. The Devil Wears Prada जैसे क्लासिक्स से लेकर Emily in Paris और Call Me Bae जैसी नई कहानियों तक, हर मूड के लोगों और ऑडियनश के लिए OTT पर एक शो मौजूद है.
Never Have I Ever
एक इंडियन-अमेरिकन टीनएजर की उलझी हुई कहानी से लेकर, मजेदार और इमोशन से भरी लाइफ को दिखाती ये सीरीज मिनडे कलिंग के बचपन से प्रेरित है. स्कूल, दोस्ती और परिवार के बीच बैलेंस बनाने की उनकी जर्नी आपके दिल को छू जाएगी. इस ड्रामा को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.
The Devil Wears Prada
अगर आप कुछ रियल या रिलेटेबल कहानी देखना चाहते हैं, तो जिओ हॉटस्टार पर देखें ये कहानी. 20 साल बाद भी यह फिल्म उतनी ही पसंद की जाती है जितनी रिलीज के समय लोगों ने इसे पसंद किया. फैशन, करियर और एक स्ट्रेसफुल बॉस के बीच एक लड़की की जर्नी, इसे OTT पर देखने लायक बनाती है.
Kho Gaye Hum Kahan
नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव तीन दोस्तों की कहानी से प्रेरित है, जो डिजिटल दुनिया के दौर में रिश्तों और इमोशन को समझने की कोशिश कर रहे हैं.
Call Me Bae
प्राइम वीडियो पर मौजूद यह फिल्म एक अमीर लड़की की कहानी पर बेस्ड है, जो धोखा पकड़े जाने के बाद सब कुछ खो देती है. फिर मुंबई आकर वह खुद को दोबारा खड़ा करने और अपनी पहचान वापस पाने की कोशिश कर रही है.
Class
स्पेनिश शो Elite से प्रेरित यह सीरीज दिल्ली के एक हाई स्कूल में सेट है. इसमें तीन ऐसे छात्रों की कहानी दिखाई जाती है जो अलग आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं, और अपने रईस क्लासमेट्स के साथ बार-बार टकराते रहते हैं. इस शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Emily in Paris
नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस कहानी में एमिली नाम की लड़की एक नई शुरुआत करती नजर आ रही है, जो अपनी अमेरिकन लाइफ छोड़कर पेरिस आ जाती है. एक फ्रेंच मार्केटिंग फर्म में काम करते हुए वह करियर, और खुद की जिंदगी के बीच ताल मेल बैठा रही है.
ये भी पढ़ें: