Advertisement

Box Office Collection: तीन दिन में फ्लॉप होने की कगार पर पहुंची कंगना की फिल्म Dhaakad, कार्तिक आर्यन ने तोड़ा रिकॉर्ड

कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ (Dhaakad) ने तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए हैं वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म (Bhool Bhulaiyaa 2) रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों का अब तक का कलेक्शन.

Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Dhaakad
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST
  • भूल भुलैया 2 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
  • धाकड़ का हुआ बुरा हाल

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में कंगना रणौत की एक्शन फिल्म धाकड़ भी रिलीज हुई थी लेकिन कमाई के मामले में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने धाकड़ को बहुत पीछे छोड़ दिया है.

तीसरे दिन इतनी हुई कमाई

भूल भुलैया 2 ने ओपनिंग डे पर 14.11 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा कलेक्शन करते हुए 18.34 करोड़ रुपये कमा डाले. अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 23.51 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इस तरह पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 55.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

कार्तिक ने बनाया यह रिकॉर्ड

इसके साथ ही भूल भुलैया 2 ने कार्तिक आर्यन के करियर के लिए भी शानदार रिकॉर्ड बना दिए हैं, भूल भुलैया 2 कार्तिक के करियर की पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. भूल भुलैया 2 में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त डोज है, जिसे देखने के लिए लोग थियेटर का रुख कर रहे हैं. फिल्म का बजट 50 करोड़ के आस-पास है.

कंगना की फिल्म का हुआ बुरा हाल

अब बात करते हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत की एक्श फिल्म धाकड़ की. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.20 करोड़ रुपये और शनिवार को 1.05 करोड़ रुपये कमाए थे. तीसरे दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई अब तक सिर्फ 3.22 करोड़ रुपये हो सकी है. धाकड़ में कंगना ने लोगों को अपने एक्शन अवतार से तो रू-ब-रू करवाया है लेकिन अफसोस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है. इसका बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement