Advertisement

Bipasha Basu Pregnant: बिपासा बसु बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को देंगी जन्म...बेबी बंप के साथ शेयर की क्यूट फोटो

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ओवासाइज वाइट शर्ट में नजर आ रही हैं. पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, 'एक नया टाइम, नया फेज, एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है, जोकि कंप्लीट हो गया है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST
  • कंफर्म की प्रेग्नेंसी की खबर
  • फैंस को कहा शुक्रिया

पिछले कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं. हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से इसकी कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की गई थी. मगर अब ये खबर वाकई स्पेशल है. जी हां, बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं.

बिपाशा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो सफेद कलर की शर्ट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आए. पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, 'एक नया टाइम, नया फेज, एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है, जोकि कंप्लीट हो गया है. ये हमें पहले से और पूरा कर रहा है. हमने इस जिंदगी को अकेले शुरू किया था, फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं. सिर्फ दो लोगों में इतना प्यार बहुत ज्यादा है. ये हमें अनफेयर लगता है...इसलिए अब हम जल्द दो से तीन होने वाले हैं. जल्द हमारा बेबी आने वाला है.'

फैंस को कहा शुक्रिया
बिपाशा ने अपने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा. बिपाशा ने लिखा- ''इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया. आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेसा हमारा हिस्सा रहेंगी. हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया.'' 

सुपर मॉडल हैं बिपाशा
बिपाशा बसु एक सुपर मॉडल हैं. इसके अलावा वो टीवी शो डर सबको लगता है में प्रीजेंटर भी रह चुकी हैं. उन्होंने 2001 में फिल्म 'अजनबी' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. इसके अलावा वो 'धूम 2', 'जिस्म', 'फिर हेरा फेरी', 'दम मारो दम', 'रेस', 'ओमकारा', 'बचना ऐ हसीनों' और 'राज' जैसी फिल्मों में नजर आईं. वहीं करण जाने माने टीवी स्टर हैं. उन्हें दिल मिल गए, क़ुबूल है, कितनी मस्त है ज़िंदगी और दिल दोस्ती डांस सहित कई टीवी शोज में देखा गया. उन्होंने कुछ समय के लिए एकता कपूर के टीवी शो कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज के रूप में अभिनय किया.

2015 में हुई थी शादी
बता दें कि बिपाशा बसु की मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से 2015 में फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी. इस कपल ने अप्रैल 2016 में बंगाली रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी. बाद में उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे आए. वेब-सीरीज डेंजरस में दोनों कलाकार हमें साथ में नजर आए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement