आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन सीक्वल को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने पहले ही दिन अपनी ताकत दिखाते हुए दुनियाभर में 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई का शानदार रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी.
पेड प्रीव्यू में ही दिखी धुरंधर 2 की ताकत
फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले ही मेकर्स ने पेड प्रीव्यू शोज रखे. शो में जिस तरह की भीड़ देखने को मिली, उसने फिल्म के पहले वीकेंड पर इसके हिट होने के संकेत दे दिए थे. जहां अभी शुक्रवार शनिवार और इतवार बांकी था, वहीं प्रीव्यू शोज से ही धुरंधर ने कई फिल्मों का रिकार्ड तोड़ते हुए जबरदस्त कमाई की. यही वजह रही कि ओपनिंग डे यानी 19 मार्च को फिल्म का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला और फिल्म ने जोरदार शुरुआत की.
पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर में करीब 240 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 102 करोड़ रुपए से ज्यादा था. गुड़ी पड़वा और ईद जैसे त्योहारों का फायदा भी फिल्म को खूब मिला, जिससे थिएटर में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी.
रणवीर, निर्देशन और कहानी का चला जादू
फिल्म की सफलता के पीछे रणवीर सिंह की स्टार पावर और आदित्य धर की डायरेक्शन अहम भूमिका निभा रही है. वहीं पहले भाग में कहानी ने जबरदस्त मोड़ लिया था, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया. दमदार एक्शन सीक्वेंस और कहानी की रफ्तार दर्शकों को सीट से बांधे रखती है. यही वजह है कि लोग बार-बार फिल्म देखने थिएटर पहुंच रहे हैं. OTT पर रिलीज होने के कारण फिल्म को नया फैंन बेस बनाने में भी मदद मिली. यही वजह है कि जो लोग पहले भाग को देखने थिएटर नहीं गए थे, वह भी OTT पर फिल्म को देखने के बाद कहानी से जुड़ गए.
500 करोड़ की ओर बढ़ती फिल्म
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म सिर्फ चार से पांच दिनों में ही 500 करोड़ रुपयों का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले दिनों में यह फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
अब तक 200 करोड़ की ओपनिंग का रिकॉर्ड ज्यादातर साउथ की फिल्मों के नाम रहा है, लेकिन धुरंधर 2 ने इस धारणा को बदल दिया है. इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड भी बड़े स्तर पर दर्शकों को आकर्षित कर सकता है.
ये भी पढ़ें