Doraemon Director Tsutomu Shibayama
Doraemon Director Tsutomu Shibayama
एनीमेशन स्टूडियो Ajia-do Animation Works ने उनके निधन की पुष्टि की. बताया गया कि 6 मार्च 2026 को उन्होंने आखिरी सांस ली. उनका अंतिम संस्कार निजी तौर पर परिवार के बीच किया गया, जिसके बाद 17 मार्च को आधिकारिक रूप से यह खबर मीडिया से शेयर की गई. स्टूडियो ने अपने बयान में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि दी.
सुतोमु शिबायामा के करियर की शुरुआत
टोक्यो के असाकुसा में जन्मे शिबायामा ने अपने करियर की शुरुआत एक मंगा आर्टिस्ट के रूप में की थी. साल 1963 में उन्होंने Toei Animation जॉइन किया और एनीमेशन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद 1966 में वह Shin-Ei Animation Production से जुड़े. अपने शुरुआती दौर में उन्होंने 'The Gutsy Frog' और 'Tensai Bakabon' जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया.
अपना स्टूडियो और नई पहचान
साल 1978 में उन्होंने Shin-Ei Animation छोड़ दिया और ओसामु कोबायाशी और मिचिशिरो यामादा के साथ मिलकर Ajia-do Animation Works की स्थापना की. बाद में वह इसी स्टूडियो के प्रेसिडेंट और CEO भी बने और कई बड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया.
'डोरेमॉन' से जुड़ा सबसे बड़ा नाम
सुतोमु शिबायामा का नाम 'डोरेमॉन' से सबसे ज्यादा जुड़ा रहा. यह मशहूर एनीमे फुजिको फुजियो द्वारा बनाया गया था, जिसे शिबायामा ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उन्होंने 1984 से 2005 तक टीवी एनीमे 'डोरेमॉन' के चीफ डायरेक्टर के रूप में काम किया. इसके अलावा उन्होंने इस सीरीज पर आधारित 22 फिल्मों का निर्देशन भी किया.
उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में 'Nobita and the Castle of the Undersea Devil', 'Nobita in the Wan-Nyan Spacetime Odyssey', 'Nobita’s Great Adventure into the Underworld' और 'Nobita’s Little Star Wars' शामिल हैं.
सुतोमु शिबायामा की विरासत
एनीमेशन की दुनिया में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कई सम्मान भी मिले. साल 2012 में जापान की एजेंसी फॉर कल्चरल अफेयर्स ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया. इसके बाद 2018 में टोक्यो एनीमे अवॉर्ड फेस्टिवल में भी उन्हें सम्मानित किया गया. उनके निर्देशन में 'डोरेमॉन' सिर्फ एक शो नहीं रहा, बल्कि घर-घर में गूंजने वाली एक पहचान बन गई, जिसने दुनिया भर के बच्चों को एक दुनिया से जोड़ दिया था. उनके द्वारा डायरेक्त की गई एनीमे सालों साल तक बच्चों के दिलों में अलग जगह बना कर रखेगी. खास कर डोरेमॉन के लिए.
ये भी पढ़ें