scorecardresearch

Dhurandhar 2 Review: धुरंधर 2 की दमदार शुरुआत, सेलेब्रिटीज और दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर दी है. फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज होना था, लेकिन बढ़ती प्री-बुकिंग और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड़ प्रिव्यू सिनेमाघरों में उतार दिया. जिसको मेकर्स की जबरदस्त रणनीती मानी जा रही है.

Advertisement
Dhurandhar 2 Review and feedback Dhurandhar 2 Review and feedback

धुरंधर के पहले पार्ट की शानदार कमाई के बाद इसके सीक्वल को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था. रिलीज से पहले ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड प्री-बुकिंग में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. इस आंकड़े के साथ फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए और साबित कर दिया कि दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है. पेड़ प्रिव्यू में फिल्म देखने के बाद कई सेलेब्रिटीज और लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की.

प्रीति जिंटा 
उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि अगर बदला लेना हो तो धुरंधर जैसा ही होना चाहिए, वरना नहीं. उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, स्टोरी और कास्टिंग सभी को बेहतरीन बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मां ने फिल्म देखने के बाद दोबारा थिएटर में देखने की इच्छा जताई.

अल्लू अर्जुन
एक्टर ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 'स्वैग के साथ देशभक्ति' बताया. उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी. फिल्म में कई ऐसे पल हैं जहां दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए आर. माधवन और बाकी कलाकारों की एक्टिंग को सराहा. जिसके जबाव में खुद माधवन  ने अल्लू अर्जून को रिप्लाई करते हुए धन्यवाद कहा. 

फिल्म को मिली दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
फिल्म को लेकर आम दर्शकों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जो काफी हद तक पॉजिटिव लग रही है, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी राय अलग तरीके से रखी.

एक दर्शक ने कहा कि फिल्म अच्छी है और सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है. खास तौर पर अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ की गई, लेकिन उनका मानना था कि पहले पार्ट के मुकाबले इस बार म्यूजिक थोड़ा कमजोर लगा.

वहीं, एक अन्य दर्शक ने फिल्म की कहानी और उसके रियल घटनाओं से जुड़े होने के तरीके की सराहना की. उन्होंने कहा कि दोनों पार्ट आपस में अच्छे से जुड़े हुए हैं. साथ ही उन्होंने पहले पार्ट में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को याद करते हुए कहा कि उनके काम ने फिल्म को खास पहचान दी थी.

फिल्म की पृष्ठभूमि
डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर जासूस के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करते हैं. फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद जैसे त्योहारों के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, कुछ भाषाओं के वर्जन में हिंसा वाले सीन को लेकर सेंसर बोर्ड की कटौती के कारण कुछ जगहों पर रिलीज में थोड़ी देरी भी हुई.

धुरंधर 2 को लेकर माहौल काफी पॉजिटिव बना हुआ है. जहां सेलेब्रिटीज फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्शन, देशभक्ति और बड़े स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें