scorecardresearch

जानें क्या है चार धाम यात्रा को लेकर 'लिखित घोषणा', सारा अली का नाम भी सामने, जिसपर कंगना राणावत ने भी दी प्रतिक्रिया

जानें क्या है हलफनामा का मेन मकसद, जिसके लिए सारा अली खान को भी देना होगा एफिडेविट. अब कंगना का बयान भी इस मुद्दे पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

कंगना और सारा अली खान कंगना और सारा अली खान

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से एक्ट्रेस Sara Ali Khan को लेकर दिए गए बयान पर अब अभिनेत्री और मंडी की सांसद Kangana Ranaut की प्रतिक्रिया सामने आई है. समिति के अध्यक्ष के बयान के बाद यह मुद्दा चर्चा में आ गया है. दरअसल, बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जो लोग हिंदू नहीं हैं, उन्हें बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए एक हलफनामा (affidavit) देना होगा. इस हलफनामा में उन्हें खुद को सनातनी बताना होगा और हिंदुत्व में आस्था होने की लिखित घोषणा करनी होगी. यह प्रस्ताव आगामी चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार को भी भेजा गया है. उन्होंने सारा अली खान से भी घोषणा करने को कहा है. इसके साथ ही, श्रद्धालुओं को अपने धर्म से जुड़े दस्तावेज भी देने होंगे. यह नियम सभी गैर-हिंदू श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होगा. 

यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है जब अप्रैल में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही हैं. इस यात्रा में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. समिति के इस प्रस्ताव के बाद अब यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया है. खासकर Sara Ali Khan का नाम सामने आने के बाद इस पर बहस तेज हो गई है.


कंगना रनौत ने सब को 'सब सनातनी हैं' कहा है
बुधवार को संसद सत्र से पहले जब कंगना से इस मामले पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सभी लोग सनातनी हैं. कंगना ने कहा, 'यहां जो भी है, सब सनातनी हैं. सनातन का मतलब होता है जिसका ना कोई आदि है और ना ही अंत. बाकी धर्म हजार या पंद्रह सौ साल पुराने हैं, लेकिन सनातन ही सत्य है. ऐसे में वह (सारा) भी सनातनी ही हैं. फिर उन्हें सच लिखने में कैसी घबराहट? लिख दीजिए.' उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल यह मामला चर्चा में बना हुआ है और सभी की नजर इस बात पर है कि आगे इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लिया जाता है.

सारा अली खान को कई बार देखा गया मंदिरों में
दरअसल सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में कदम भी केदारनाथ की धरती से रखा था. उनकी पहली फिल्म दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ थी, जिसका नाम भी 'केदारनाथ' था. इस फिल्म के बाद सारा अली खान अकसर मंदिरों में दिखाई देती हैं, जिसकी तस्वीरें वह अकसर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उन्होंने हिंदू धार्मिक स्थलों को लेकर अपना लगाव कई बार मीडिया के आगे शेयर किया है. हालांकि अब पूरे मामले ने धार्मिक मोड़ ले लिया है और अब उनसे भी हलफनामा की मांग की जा रही है.   

ये भी पढ़ें