scorecardresearch

रिलीज से पहले धुरंधर पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 21 कट्स के बाद मिला A सर्टिफिकेट, कई हिंसक सीन हटाए गए

सेंसर बोर्ड ने फिल्म की शुरुआत में डिस्टर्बिंग कंटेंट को लेकर डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा. फिल्म में मौजूद विजुअल्स और गानों में सबटाइटल्स जोड़ने के निर्देश भी दिए गए, ताकि दर्शकों को समझने में आसानी हो.

Dhurandhar 2 Dhurandhar 2

धुरंधर (Dhurandhar) को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने  A सर्टिफिकेट के साथ पास दिया है. लेकिन इसके साथ कई कट्स और बदलाव भी सुझाए गए हैं. सेंसर बोर्ड के मुताबिक फिल्म में करीब 1 मिनट 34 सेकंड के विजुअल्स हटाए गए हैं. इसके अलावा मेकर्स को 21 सुझाव दिए गए, जिन्हें फिल्म की रिलीज से पहले लागू कर दिया गया है.

हिंसक सीन पर सेंसर बोल्ड की चली कैंची
CBFC ने फिल्म में दिखाए गए कई हिंसक सीन पर आपत्ति जताई. इसमें सिर काटने, हथौड़े और सीमेंट ब्लॉक से मारने, किक मारने जैसे सीन शामिल थे. बोर्ड ने इन सीन्स को कम करने या हटाने के निर्देश दिए. इसके अलावा फिल्म में इस्तेमाल की गई कई गालियों को म्यूट करने को भी कहा गया है. कुछ शब्दों को बदलने की सलाह भी दी गई, हालांकि किन शब्दों को बदला गया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई.

डिस्क्लेमर और सबटाइटल्स जोड़ने के निर्देश
सेंसर बोर्ड ने फिल्म की शुरुआत में डिस्टर्बिंग कंटेंट को लेकर डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा. फिल्म में मौजूद विजुअल्स और गानों में सबटाइटल्स जोड़ने के निर्देश भी दिए गए, ताकि दर्शकों को समझने में आसानी हो.

नोटबंदी की तारीख सुधारने को कहा
फिल्म में नोटबंदी से जुड़े एक सीन में तारीख गलत दिखाई गई थी. CBFC ने मेकर्स को इसे सही करने के लिए कहा है. डायरेक्टर आदित्य धर और उनकी टीम ने प्रधानमंत्री से जुड़े रेफरेंस और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए ऑफिशियल लेटर भी बोर्ड को सौंपा है.

रनटाइम और एंड क्रेडिट्स में बदलाव
कट्स और बदलावों के बाद फिल्म का कुल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट हो गया है, जो इसके पहले पार्ट से करीब 14 मिनट ज्यादा है. साथ ही एंड क्रेडिट्स की लंबाई में 1 मिनट की कटौती की गई है.

रिलीज से पहले ही कमा रही फिल्म
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर: द रिवेंज' ने प्री-सेल्स और पहले दिन की एडवांस बुकिंग में करीब 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. वीकेंड और खासकर ईद के मौके पर फिल्म की कमाई में और उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है.

19 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म
यह फिल्म आदित्य धर की पिछली हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे. फिल्म के दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी का ट्रांसफॉर्मेशन ‘हमजा अली माजरी’ में दिखाया जाएगा. 'धुरंधर: द रिवेंज' को 19 मार्च को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें