Advertisement

Drunk Story: नशे में फोन पर बात करना पड़ा भारी, 50 फीट गहरे कुएं में गिरा व्यक्ति... इलाके में मचा हड़कंप

तेलंगाना के करीमनगर जिले के हुजूराबाद में एक बड़ा हादसा टल गया. शराब के नशे में मोबाइल फोन पर बात करते हुए गडेपल्ली प्रदीप नामक व्यक्ति 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरा. चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

:Drunk man falls into 50-foot well
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

तेलंगाना के करीमनगर जिले में गुरुवार रात एक शख्स के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को भी चिंता में डाल दिया. हुजूराबाद के बाहरी इलाके पेड्डापापय्यापल्ली के पास एक खेत में बने कुएं में शराब के नशे में चल रहा व्यक्ति गिर गया. वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद घायल शख्स की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई. इसके बाद फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

फोन पर बात करते समय कुएं में गिरा शख्स
जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति की पहचान गडेपल्ली प्रदीप के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 9:45 बजे वह खेत के पास चलते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में जा गिरा. गिरने से उसे चोटें आईं. कुएं के अंदर फंसे प्रदीप ने मदद के लिए आवाज लगाई. प्रदीप की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना का पता चला. स्थानीय लोगों ने बिना देर किए दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही हुजूराबाद फायर स्टेशन की टीम जरूरी बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

करीब 50 फीट गहरा था कुआं
बताया गया है कि जिस कुएं में प्रदीप गिरा, उसकी गहराई करीब 50 फीट थी. इतनी गहराई से गिरने के कारण उसे चोटें आईं, लेकिन कुएं में पानी का स्तर कम होने से बड़ा हादसा टल गया. दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने बचाव अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

समय पर मिली सूचना से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात करीब 9:45 बजे हुई थी. कुएं में व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया. फोन पर बात करते समय हुए इस हादसे में प्रदीप घायल हो गया, लेकिन समय पर स्थानीय लोगों की मदद और दमकल कर्मियों की कार्रवाई से उसे कुएं से बाहर निकाल लिया गया.

(इनपुट- अब्दुल बशीर)

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement