K-pop के इस आर्टिस्ट ने इंटरनेट पर मचाया धूम... अब वायरल हो रहा उनके स्टाइल में शिव तांडव स्तोत्र

इस K-pop आर्टिस्ट का शिव तांडव स्तोत्र सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है.

k-pop singer aoora's song shiva shivam elates indian audience, they call it k-bhakti
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

K-pop सिंगर Aoora अपनी अलग स्टाइल, मजेदार लिरिक्स और डांस के लिए जाने जाते हैं. भारत में उन्हें पहली बड़ी पहचान तब मिली जब उन्होंने Bigg Boss 17 में हिस्सा लिया और अपने शांत और विनम्र स्वभाव से लोगों का दिल जीता था. अब वह एक बार फिर से भारत में चर्चा बटोर रहे हैं. लेकिन इस बार किसी K-Pop गाने के वजह से नहीं, बल्कि भगवान शिव को समर्पित अपने नए गाने Shiva Shivam की वजह से. इस गाने में अध्यात्म को नए दौर के संगीत से जोड़ा गया है, जिसके लिए उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक का उपयोग किया है. खास बात यह है कि इसे महाशिवरात्रि से ठीक पहले रिलीज किया गया, जिससे इसकी टाइमिंग और भी खास बन गई और K-pop's के फैंस को Aoora का ये भाव खूब पसंद आ रहा है.

Shiva Shivam क्यों हो रहा है वायरल
Aoora का नया ट्रैक शिव के तांडव मंत्रों से प्रेरित है, जिसको फूल एनर्जी के साथ रिकॉर्ड किया गया है. गाने का मकसद शिव के तांडव को दर्शाना है, एक ऐसा नृत्य जिसमें सृजन और विनाश दोनों साथ चलते हैं, जिसके यूनिक स्टाइल ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा. महाशिवरात्रि के आसपास रिलीज होने से इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई. Maha Shivratri के माहौल में इस गाने को लोग भक्ति और मनोरंजन दोनों के रूप में देख रहे हैं.

भारत में पहचान और करियर की उड़ान
Aoora का करियर भारत आने से पहले ही शुरू हो चुका था. उन्होंने 2009 में Love Back से डेब्यू किया और 2014 में अपना सोलो सिंगल Body Part रिलीज किया. लेकिन भारत में असली पहचान उन्हें Bigg Boss 17 से मिली. इसके बाद उन्होंने डांस रियलिटी शो Jhalak Dikhhla Jaa 11 में भी हिस्सा लिया, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.

भारत से गहरा जुड़ाव
पिछले कुछ सालों में Aoora ने भारतीय दर्शकों से मजबूत रिश्ता बनाया है. Thi Thi Thara में उन्होंने मलयालम सीखने की मेहनत दिखाई, जबकि 2024 का Holi Re Rasiya भी लोगों को खूब पसंद आया था. उन्होंने K-pop स्टाइल में Yeh Shaam Mastani और Jimmy Jimmy जैसे गानों को भी पेश किया, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई. इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा कि भारत आने की सालगिरह पर यह गाना उनके सफर से जुड़े लोगों को समर्पित है. उनके शब्दों में, यह सिर्फ गाना नहीं, एक प्रार्थना है.

Aoora कौन हैं
Aoora का असली नाम पार्क मिन जुन है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत K-pop ग्रुप Double A के साथ की, जो 2011 में बना था. 2016 में उन्होंने सोलो करियर पर ध्यान देने के लिए ग्रुप छोड़ा. इसके बाद उन्होंने पॉप, R&B और इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक में काम किया. उनका एक गाना Because I’m Crazy दुनिया भर में उन्हें एक सोलो आर्टिस्ट के रूप में पहचान दिलाने में अहम भूमिका में रहा.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED