Advertisement

कैटरीना-विक्की का शादी को सीक्रेट रखने का शानदार प्लान, ऐसे पहुंचेंगे सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की और कैटरीना शादी को सीक्रेट रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. मेहमानों को एंट्री के लिए एक सीक्रेट कोड दिया जाएगा. कैटरीना और विक्की की शादी में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी, ताकि कोई तस्वीर या वीडियो लीक न हो.

katrina kaif vicky kaushal wedding
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST
  • सात फेरे लेने को तैयार कैट और विक्की
  • हेलिकॉप्टर से जाएंगे वेडिंग डेस्टिनेशन

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इसी बीच ये खबर आई है कि कैटरीना और विक्की के 5 दिसंबर  को जयपुर के लिए रवाना होने की संभावना है. दूल्हा-दुल्हन  हेलिकॉप्टर से जयपुर से सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा रिजॉर्ट के लिए रवाना होंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि वो ऐसा मीडिया से बचने के लिए कर रहे हैं. 

शादी को पूरी तरह से सिक्रेट रखने के लिए ये है तैयारी 

विक्की और कैटरीना शादी को सीक्रेट रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 'मेहमानों को एंट्री के लिए एक सीक्रेट कोड दिया जाएगा. कैटरीना और विक्की की शादी में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी, ताकि कोई तस्वीर या वीडियो लीक न हो. सवाई माधोपुर और जयपुर से मेहमानों को ले जाने वाले ड्राइवरों को भी स्मार्टफोन नहीं बल्कि बेसिक फोन दिए जाएंगे, ताकि वे मेहमानों की तस्वीरें क्लिक न करें. 

इस विकेंड कोर्ट में शादी करेंगे कैट और विक्की

जबकि रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि कैटरीना और विक्की की इस वीकेंड कोर्ट में शादी होगी, राजस्थान में उनकी शाही शादी अगले हफ्ते होने वाली है. तीन दिनों तक चलने वाले समारोहों के साथ यह एक भव्य उत्सव होगा. करण जौहर, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा जैसी बॉलीवुड हस्तियों के सवाई माधोपुर में शादी में शामिल होने की उम्मीद है.

सोशल मीडिया पर भी बन रहे खूब मीम्स

जहां कैटरीना और विक्की की शादी की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को नहीं कबूला है. लेकिन सोशल मीडिया पर विक्की कैटरीना की शादी को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement