Advertisement

Katrina-Vicky कल लेंगे सात फेरे, देखिये कैसा है उनका वेडिंग इनविटेशन कार्ड

बुधवार को यहां संगीत और हल्दी वाला इवेंट हो रहा है. ये इनविटेशन कार्ड पेस्टल रंग के साथ फ्लोरल बॉर्डर में नजर आ रहा है. इसपर विक्की और कैटरीना का नाम गोल्ड में छपा है. जिस जगह शादी होनी है उसका नाम यानि सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा लिखा हुआ है. शादी की तारीख 9 दिसंबर के साथ विक्की के छोटे भाई सन्नी कौशल का नाम rsvp में लिखा हुआ है.

Katrina and Vicky
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:37 AM IST
  • सोशल मीडिया पर कार्ड की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं
  • दोनों के परिवार साथ में मनाएंगे सभी फंक्शन

Vicky-Katrina Wedding: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. दोनों की शादी गुरुवार यानि 9 दिसंबर को होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में होनी है. इनकी शादी शुरुआत से ही एक मिस्ट्री बनी हुई है. हालांकि अब शादी के कार्ड की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है. सोशल मीडिया पर कार्ड की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं. कपल की शादी से एक दिन पहले एक फैन क्लब ने शादी के कार्ड की तस्वीरें शेयर की हैं. 

कैसा होगा वेडिंग इनविटेशन कार्ड 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की ये शादी सवाई माधोपुर के लग्जरी रिजॉर्ट में होंगी है. बुधवार को यहां संगीत और हल्दी वाला इवेंट हो रहा है. ये इनविटेशन कार्ड पेस्टल रंग के साथ फ्लोरल बॉर्डर में नजर आ रहा है. इसपर विक्की और कैटरीना का नाम गोल्ड में छपा है. वहीं जिस जगह शादी होनी है उसका नाम यानि सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा लिखा हुआ है. शादी की तारीख 9 दिसंबर के साथ विक्की के छोटे भाई सन्नी कौशल का नाम rsvp में लिखा हुआ है.


दोनों के परिवार साथ में मनाएंगे सभी फंक्शन 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सोर्स ने बताया, "कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के परिवारों ने एक बड़े परिवार की तरह एक साथ मेहंदी समारोह मनाने की योजना बनाई थी. हमारा दूल्हा, विक्की, एक पंजाबी परिवार से आता है, इसलिए, उसके सभी चाचा, चाची, भाई-बहन, चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदार एक साथ अच्छा समय बिताने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. दूसरी ओर, दुल्हन कैटरीना का परिवार, जिसमें उनकी मां, बहनें और भाई और कुछ करीबी दोस्त शामिल हैं, इस पूरे इवेंट का हिस्सा होंगे.  ”


फराह खान, करण जौहर जैसे गेस्ट हैं शामिल 

गौरतलब है कि विक्की और कैटरीना की शादी की गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, फराह खान, अली अब्बास जफर, कबीर खान और मिनी माथुर और रोहित शेट्टी जैसी हस्तियां शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, कपल के वेडिंग प्लानर्स ने वीवीआईपी मेहमानों के लिए 8 से 10 टेंट बुक किए हैं. टेंट का एक रात का किराया 70,000 रुपये से शुरू होता है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement