Advertisement

Krystle D'Souza Ap Dating: क्रिस्टल डिसूजा ने एपी संग रिश्ते को किया कंफर्म! क्या स्टोरी में कर रही बॉयफ्रेंड को सॉफ्ट लॉन्च?

मशहूर टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दुबई से क्रिस्टल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के बाइसेप्स पकड़े नजर आ रही हैं. फोटो में शख्स का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन फैंस का दावा है कि यह शख्स और कोई नहीं बल्कि दुबई के बिजनेसमैन 'एपी' (AP) हैं.

krystle dsouza instagram story viral
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से उनके और दुबई बेस्ड बीजनेस मेन एपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. अब क्रिस्टल की एक नई इंस्टाग्राम स्टोरी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है. हालांकि दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे एक तरह का बड़ा इशारा मान रहे हैं.

दुबई से शेयर की तस्वीर ने खींचा ध्यान
हाल ही में क्रिस्टल दुबई गई थीं, जहां एपी रहते हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. तस्वीर में क्रिस्टल किसी शख्स के बाइसेप्स को पकड़ती हुई नजर आ रही हैं. फोटो में उस व्यक्ति का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि वह एपी ही हैं. तस्वीर सामने आते ही फैंस ने अलग-अलग तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. कई यूजर्स ने तस्वीर शेयर का कहा कि फोटो में दिखाई दे रही घड़ी और स्टाइल एपी से काफी मेल खाते हैं. तो किसी ने कहा कि एक्ट्रेस एपी को सॉफ्ट लॉन्च कर रही हैं. यही वजह रही कि लोगों ने इसे दोनों के रिश्ते का संकेत मानना शुरू कर दिया.

घड़ी से पहचान हुई एपी की?
सोशल मीडिया पर तस्वीर का विश्लेषण करने वाले कई फैंस ने एक खास बात नोटिस की. उनका कहना था कि फोटो में दिखाई दे रही लग्जरी घड़ी वैसी ही लग रही है जैसी एपी अकसर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पहनते नजर आते हैं. इसी आधार पर लोगों ने अनुमान लगाया कि तस्वीर में मौजूद शख्स एपी ही हैं. हालांकि अभी तक इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुराने वीडियो ने पहले ही बढ़ा दी थीं अटकलें
क्रिस्टल की यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है जब कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. उस वीडियो में एपी अभिनेत्री के गाल पर किस करते नजर आए थे. वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं. कई लोगों ने उस वीडियो को सिर्फ दोस्ती का इजहार माना, जबकि कुछ ने इसे रिश्ते की ओर इशारा किया. अब नई तस्वीर सामने आने के बाद उन चर्चाओं को फिर से हवा मिल गई है.

पहले भी चर्चा में रही है क्रिस्टल की लव लाइफ
इन अफवाहों से पहले भी क्रिस्टल डिसूजा की निजी जिंदगी डेटिंग को लेकर चर्चा में रह चुकी है. कुछ महीनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनका रेस्टोरेंट मालिक गुलाम गौस दीवानी के साथ रिश्ता खत्म हो गया है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों करीब तीन साल से एक-दूसरे के साथ थे, लेकिन बाद में उन्होंने अलग होने का फैसला किया. हालांकि क्रिस्टल और गुलाम, दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की थी.

फिलहाल क्रिस्टल डिसूजा और एपी की कथित नजदीकियां सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वायरल वीडियो और हालिया तस्वीर के बाद फैंस लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर अपनी राय दे रहे हैं. अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या दोनों भविष्य में इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या फिर अपने रिश्ते के रहस्य को बरकरार रखते हैं.

ये भी पढ़ें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement