scorecardresearch

बहनचारा की मिसाल बनी पूजा भट्ट, आलिटा भट्ट को बताया अपना अपग्रेडेड वर्जन.. भांजी राहा के लिए भी कह डाली ये बड़ी बात

एक्ट्रेस पूजा भट्ट अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ अपने बेहतरीन बॉन्डिंग को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा ने आलिया की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें खुद से कहीं ज्यादा समझदार, प्रोफेशनल और अपना 'अपग्रेडेड वर्जन' बताया.

Pooja Bhatt and Alia Bhatt Pooja Bhatt and Alia Bhatt

महेश भट्ट की बेटी और 90 के दशक की मशहूर हीरोइन पूजा भट्ट अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. अब उनका एक और बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने आलिया को कई मामलों में खुद से ज्यादा समझदार और अपना अपग्रेडेड वर्जन बताया. उन्होंने अपनी 3 साल की भांजी को बाय बर्थ स्टार बताया. पूजा का ये अंदाज फैंस के दिल को खूब अच्छा लग रहा है. 

कई मामलों में समझदार हैं आलिया
हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने अपनी बहन आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आलिया और उनके काम करने के तरीके में काफी फर्क है. पूजा के मुताबिक, आलिया फिल्म इंडस्ट्री की बारीकियों को बेहद अच्छे से समझती हैं और करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाना जानती हैं. पूजा ने माना कि जो समझ और रणनीति आलिया में है, वह उनके समय में खुद में नहीं देख पाईं.

उन्होंने यह भी कहा कि आलिया फिल्मों के चयन को लेकर काफी समझदारी दिखाती हैं. अच्छे निर्देशकों के साथ काम करना, किरदार की तैयारी में समय देना और रिहर्सल के लिए घंटों मेहनत करना उनकी सबसे बड़ी खासियत है. पूजा का मानना है कि आलिया हर फिल्म के साथ अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर देती हैं और लगातार खुद को बेहतर साबित कर रही हैं.

राहा पर भी बरसाया प्यार
इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट ने आलिया और रणबीर कपूर की बेटी राहा का भी जिक्र किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जैसे हर नया फोन पुराने मॉडल से ज्यादा एडवांस और बेहतर फीचर्स वाला होता है, उसी तरह आलिया उनसे कहीं ज्यादा बेहतर हैं, जबकि राहा तो उनसे भी आगे का “अपग्रेडेड वर्जन” हैं.

पूजा ने कहा कि राहा में अभी से एक खास आकर्षण दिखाई देता है. उनके मुताबिक, जब भी राहा किसी जगह आती हैं तो लोगों का ध्यान अपने आप उनकी ओर चला जाता है. हालांकि उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर राहा बड़ी होकर वैज्ञानिक नहीं बनीं, तो उनके अंदर एक शानदार अभिनेत्री बनने के पूरे गुण मौजूद हैं.


स्टेप सिस्टर हैं पूजा और आलिया
पूजा भट्ट और आलिया भट्ट आपस में स्टेप सिस्टर्स हैं. दोनों के पिता फिल्ममेकर महेश भट्ट हैं, लेकिन उनकी मां अलग हैं. पूजा भट्ट की मां किरण भट्ट हैं, जबकि आलिया भट्ट की मां सोनिया राजदान हैं. उम्र में दोनों बहनों के बीच करीब 21 साल का अंतर है. पूजा का जन्म 24 फरवरी 1972 में हुआ था, जबकि आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 में हुआ.

पूजा भट्ट का फिल्मी सफर
अगर फिल्मों की बात करें तो पूजा भट्ट ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1989 में फिल्म 'डैडी' से की थी, जिसे महेश भट्ट ने निर्देशित किया था. इसके बाद 'दिल है कि मानता नहीं', 'सड़क' और 'जख्म' जैसी फिल्मों से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई. हालांकि कुछ समय बाद पूजा ने एक्टिंग से दूरी बनाकर फिल्म प्रोडक्शन और निर्देशन की ओर रुख किया.

आलिया ने ऐसे शुरू किया करियर
वहीं आलिया भट्ट ने बतौर लीड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी, जिसके डायरेक्टर करण जोहर थे. आज आलिया इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जबकि पूजा अपने दौर की बोल्ड और अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री मानी जाती थीं. 
 

ये भी पढ़ें