scorecardresearch

अबू धाबी ट्रिप पर हिजाब पहने नजर आईं अंकिता लोखंडे, फैंस बोले- जैन हो...कुछ तो सोच लेती

कुछ लोगों ने उनके हिजाब पहनने पर सवाल उठाते हुए लिखा- निराश हूं! कभी किसी मुस्लिम सेलिब्रिटी ने हिंदू कल्चरल को प्रमोट क्यों नहीं किया. वहीं कुछ ने लिखा- अंकिता ने हिजाब क्यों पहना है?

Ankita Lokhande Ankita Lokhande

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह बनी है उनकी अबू धाबी वेकेशन की कुछ तस्वीरें, जिन्हें उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया. तस्वीरों में कुछ जगहों पर अंकिता हिजाब में नजर आईं, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
अंकिता ने अपनी ट्रिप की झलकियां शेयर करते हुए लिखा, Just a little Abu Dhabi love from my camera roll. Exploring, laughing and making memories. पोस्ट में कपल की कई तस्वीरें थीं, जिनमें वह अबू धाबी के अलग-अलग लोकेशंस पर नजर आ रहे थे. इन्हीं में से कुछ तस्वीरों में अंकिता ने हिजाब पहना हुआ था, जो आमतौर पर धार्मिक स्थलों या वहां के नियमों के अनुसार सिर ढकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, उठे सवाल
जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने उनके हिजाब पहनने पर सवाल उठाते हुए लिखा- निराश हूं! कभी किसी मुस्लिम सेलिब्रिटी ने हिंदू कल्चरल को प्रमोट क्यों नहीं किया. वहीं कुछ ने लिखा- अंकिता ने हिजाब क्यों पहना है? एक ने लिखा- मैं तुम्हें अनफॉलो कर रहा हूं.. वहीं कुछ ने तो सीधे उनकी धार्मिक पहचान को लेकर टिप्पणी कर दी. देखते ही देखते पोस्ट पर निगेटिव कमेंट्स की भरमार हो गई.

फैंस उतरे समर्थन में
ट्रोलिंग बढ़ते ही अंकिता के फैंस उनके बचाव में उतर आए. कई यूजर्स ने साफ किया कि अबू धाबी और कई देशों में मस्जिद या धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए सिर ढकना नियमों में शामिल होता है. फैंस ने कहा कि यह किसी धर्म का प्रचार नहीं बल्कि लोकल गाइडलाइन का पालन है. एक यूजर ने लिखा, 'अगर नियम नहीं पता तो बिना वजह नफरत मत फैलाओ.' वहीं दूसरे ने कहा, 'यह उनकी पर्सनल चॉइस है, इसमें विवाद की कोई बात नहीं.'

हर चीज को धर्म से जोड़ना गलत
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोलिंग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर चीज को धर्म से जोड़कर देखना गलत है. कई लोगों ने यह भी कहा कि गर्म मौसम या धार्मिक स्थलों के नियमों के कारण भी सिर ढकना सामान्य बात है, और इसे किसी एजेंडे से जोड़ना सही नहीं है.

कौन हैं अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचानी गईं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया, जिनमें 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'बागी 3' शामिल हैं. वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2019 में बिजनेसमैन Vicky Jain को डेट करना शुरू किया और दिसंबर 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दोनों कई रियलिटी शोज और टीवी प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आ चुके हैं.