Advertisement

केदारनाथ-बद्रीनाथ में दर्शन के लिए गैर-हिंदुओं को देना होगा हलफनामा, सारा अली खान पर भी लागू होगा नियम

Kedarnath और Badrinath में दर्शन के लिए गैर-हिंदू श्रद्धालुओं को एक लिखित हलफनामा देना अनिवार्य होगा. इसमें उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि वे सनातन धर्म में आस्था रखते हैं.

Sara Ali Khan
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST
  • केदारनाथ-बद्रीनाथ में दर्शन के लिए नया नियम
  • गैर-हिंदुओं को देना होगा हलफनामा

केदारनाथ और बद्रीनाथ में दर्शन को लेकर नया नियम लागू किया गया है. अब इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए गैर-हिंदू श्रद्धालुओं को एक एफिडेविट देना होगा, जिसमें उन्हें ये लिखकर देना होगा कि वे सनातन धर्म में आस्था रखते हैं.

यह निर्देश बद्री-केदार मंदिर कमिटी की ओर से जारी किया गया है. समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी.

क्या है नया नियम?
समिति के अनुसार, जो भी गैर-हिंदू श्रद्धालु इन मंदिरों में दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें लिखित रूप में यह बताना होगा कि वे सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं. जो लोग सनातन धर्म में आस्था रखते हैं और लिखित में यह देते हैं कि मैं सनातनी हूं और हिंदुत्व में विश्वास रखता हूं, उनका यहां स्वागत है. इसके साथ ही, श्रद्धालुओं को अपने धर्म से जुड़े दस्तावेज भी देने होंगे. यह नियम सभी गैर-हिंदू श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होगा.

सारा अली खान पर भी लागू होगा नियम
समिति ने यह भी साफ किया कि यह नियम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पर भी लागू होगा. अगर सारा अली खान सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था जताते हुए हलफनामा देती हैं, तो उन्हें दर्शन की अनुमति दी जाएगी.

सारा अली खान अक्सर केदारनाथ मंदिर जाती रही हैं. उन्होंने अपनी पहली फिल्म केदारनाथ की शूटिंग भी यहीं की थी. इसके बाद से वे कई बार यहां दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं और सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज भी शेयर करती रही हैं. खास बात यह है कि वे आम श्रद्धालुओं की तरह बिना किसी विशेष सुविधा के मंदिर पहुंचती हैं.

निर्णय पर उठ रहे सवाल
मंदिर समिति के इस नए नियम को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग इसे धार्मिक परंपराओं को बचाने का कदम मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे धार्मिक स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, समिति का कहना है कि यह निर्णय मंदिरों की परंपरा और आस्था को बनाए रखने के लिए लिया गया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में फिल्म “Metro… In Dino” में नजर आई थीं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement