Advertisement

कॉमेडियन Raju Srivastava का स्वास्थ्य स्थिर... परिवार वालों ने उनकी हालत को लेकर जारी किया बयान, कही ये बात 

Raju Srivastava Health update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर परिवार वालों ने बयान जारी कर दिया है. उन्होंने सभी लोगों से फर्जी खबरों पर ध्यान न देने के लिए कहा है. परिवार के मुताबिक अब राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है.

Raju
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST
  • इंस्टाग्राम पर किया नोट जारी 
  • बुधवार को अचानक हो गई थी तबीयत खराब 

दिल का दौरा पड़ने के तीन दिन बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का स्वास्थ्य स्थिर है. उनके स्वास्थ्य को लेकर परिवार वालों ने आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है. बता दें, बुधवार को 58 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन को एम्स की इमरजेंसी में लाया गया था. जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. फिलहाल वह इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

राजू श्रीवास्तव के सभी शुभचिंतक और फैंस लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. ऐसे में राजू श्रीवास्तव के परिवार ने एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि राजू की हालत अब स्थिर है, डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर किया नोट जारी 

बता दें, राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर अपडेट देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक नोट जारी किया है. इसमें उन्होंने लिखा, “राजू श्रीवास्तव जी की तबियत स्थिर है. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. डॉक्टर की टीम अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखी रही है. आप सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. आप सबसे अपील है कि अफवाहों/फर्जी खबरों पर ध्यान न दें. कृपया राजू श्रीवास्तव जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें. राजू श्रीवास्तव का परिवार."

बुधवार को अचानक हो गई थी तबीयत खराब 

दरअसल, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई है. उन्हें बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे एम्स की इमरजेंसी में लाया गया था. उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है.”

राजू श्रीवास्तव की तबियत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में राजू की पत्नी से बात की थी. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement