Advertisement

Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग से कमा डाले 60 करोड़, जल्द 100 करोड़ पार करने की उम्मीद

धुरंधर 2 के प्रीव्यू यानी प्रीमियर शो के लिए देशभर में अब तक करीब 4.7 लाख टिकट बिक चुके हैं. इससे भारत में 24.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है. अगर यह आंकड़ा थोड़ा और बढ़ता है तो फिल्म 25 करोड़ के प्रीमियर रिकॉर्ड को पार कर सकती है.

Dhurandhar 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST
  • प्रीव्यू शो के 4.7 लाख टिकट बिके
  • जल्द 100 करोड़ पार करने की उम्मीद

धुरंधर 2 की रिलीज में अभी 6 दिन बाकी हैं, लेकिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है. भारत में अभी नॉर्मल शो की बुकिंग पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, फिर भी फिल्म ने दुनियाभर में करीब 60 करोड़ की कमाई कर ली है. खास बात यह है कि फिल्म के प्रीव्यू शो के टिकट तेजी से बिक रहे हैं.

प्रीव्यू शो के 4.7 लाख टिकट बिके
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 के प्रीव्यू यानी प्रीमियर शो के लिए देशभर में अब तक करीब 4.7 लाख टिकट बिक चुके हैं. इससे भारत में 24.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है.

अगर यह आंकड़ा थोड़ा और बढ़ता है तो फिल्म 25 करोड़ के प्रीमियर रिकॉर्ड को पार कर सकती है, जो पिछले साल OG ने बनाया था. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि नियमित शो की बुकिंग शुरू होने के बाद यह कलेक्शन और तेज़ी से बढ़ेगा.

विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज
विदेशों में भी धुरंधर 2 का क्रेज देखने को मिल रहा है. खासकर अमेरिका और कनाडा में फिल्म की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही है. नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड के लिए फिल्म ने करीब 25 करोड़ की कमाई कर ली है. इसमें से करीब $1 मिलियन सिर्फ प्रीमियर शो से आया है. इसके अलावा यूरोप, एशिया और ओशिनिया जैसे अन्य विदेशी बाजारों से भी लगभग $1 मिलियन की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. इन सभी को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन लगभग 60 करोड़ पहुंच गया है.

100 करोड़ पार कर सकती है फिल्म
ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि जैसे ही भारत में रेगुलर शो की एडवांस बुकिंग शुरू होगी, फिल्म का एडवांस कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंच सकता है. रिलीज से पहले इतना बड़ा एडवांस कलेक्शन मिलना किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

पहले पार्ट की फिर से रिलीज से बढ़ा हाइप
फिल्म की रिलीज से पहले इसके पहले पार्ट Dhurandhar को भी दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. यह फिल्म अपने समय की बड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी और दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ की कमाई की थी. अब इसे फिर से 500 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है, जिनमें 250 स्क्रीन्स भारत में हैं. माना जा रहा है कि इससे सीक्वल के लिए दर्शकों में और उत्साह बढ़ेगा.

रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में आर माधन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. पहले पार्ट के विलेन का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना फिल्म में कैमियो करते दिख सकते हैं. साथ ही यामी गौतम के कैमियो की भी चर्चा है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement