Virosh Reception: रिसेप्शन पार्टी में नए जोड़े ने लगाया चार चांद, देखें कैसा दिख रहा रश्मिका और विजय देवरकोंडा का लुक

देखें कैसा है Virosh के रिसेप्शन पार्टी लुक.

Virosh के रिसेप्शन पार्टी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च 2026 को हैदराबाद, तेलंगाना में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी. यह सेलिब्रेशन ताज कृष्णा होटल में रखा गया. जैसे ही दोनों अपने परिवार के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे, वहां मौजूद फोटोग्राफरों को खड़ा देख दोनों रुके और मुसकुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं.

इस तरह किया फोटोग्राफरों का अभिवादन
रश्मिका और विजय जब साथ में एंट्री कर रहे थे, तो दोनों ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया. रश्मिका ने अपने हाथों से दिल का निशान बनाकर खुशी जाहिर की, वहीं विजय ने झुककर सभी का धन्यवाद किया. फोटो सेशन के दौरान दोनों ने अपने माता-पिता को भी साथ बुलाया और एक पारिवारिक तस्वीर भी खिंचवाई, उसके बाद वह दोनों अंदर चले गए.

पारंपरिक अंदाज में दिखे दूल्हा-दुल्हन
इस खास मौके पर रश्मिका ने लाल रंग की ट्रे्डिशनल रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसमें काले और सुनहरे बॉर्डर की बारीक कढ़ाई की गई थी. साथ ही उन्होंने साड़ी के साथ अच्छे-खासे गहने भी पहने, जिसमें लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग माथा-पट्टी शामिल थी. वह इस लुक में और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी.

वहीं विजय ने सादगी भरा लुक चुना. उन्होंने सफेद रंग का वी-नेक कुर्ता और उसके साथ मैचिंग धोती पहनी थी. उन्होंने साधारण सी सिल्वर चेन और एक क्लासिक घड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया. उनका अंदाज सादा था लेकिन फिर भी बेहद आकर्षक दिख रहा था.

मेहमानों की खास मौजूदगी
रिसेप्शन में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं. अभिनेता सरथकुमार अपनी पत्नी राधिका सरथकुमार के साथ शुरुआती मेहमानों में पहुंचे. सरथकुमार ने सफेद कुर्ता और पायजामा पहना था, जबकि राधिका ने गहरे हरे रंग की साड़ी में शिरकत की.

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सितारे जैसे अल्लू अर्जुन और राम चरण के भी शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा स्रीलीला, करण जौहर, मृणाल ठाकुर, रश्मिका की 'कॉकटेल 2' टीम, शाहिद कपूर, कृति सेनन और होमी अदजानिया के भी कार्यक्रम में पहुंचने की खबर है.

सुरक्षा कारणों से रखा गया निजी समारोह
इससे पहले जारी एक आधिकारिक बयान में नवविवाहित जोड़े ने बताया था कि रिसेप्शन को केवल निमंत्रण-आधारित रखने का फैसला स्थानीय पुलिस अधिकारियों से सलाह लेने के बाद किया गया. समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह और भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम की सलाह दी गई थी.

बयान में कहा गया, 'विरोश वेडिंग रिसेप्शन केवल निमंत्रण-आधारित कार्यक्रम रहेगा. सभी प्रशंसकों और मेहमानों से अनुरोध है कि सुरक्षा व्यवस्था का सहयोग करें.'

विजय और रश्मिका ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा, 'आपकी सुरक्षा और खुशी हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है. हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से आभार है. कृपया इस खुशी के मौके को सुरक्षित और आनंदमय बनाए रखने में हमारा सहयोग करें.'

शादी से पहले निभाई पारंपरिक रस्में
मंगलवार को यह जोड़ा तेलंगाना में विजय के पैतृक गांव भी गया था. वहां उन्होंने सत्यानारायण स्वामी व्रतम और अपने नए घर में गृहप्रवेश की रस्म अदा की. यह रस्में भारतीय परंपरा में विवाह के बाद नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती हैं.

गांव में दोनों का जोरदार स्वागत किया गया. स्थानीय लोगों ने संगीत और उत्सव के साथ उनका अभिनंदन किया और बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे. यह पल उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED